सतना बिजली वृत्त में अक्टूबर के राजस्व वसूली लक्ष्य का करीब 31 प्रतिशत ही हासिल हुआ। छह संभागों को 106.79 करोड़ रुपये जुटाने थे, लेकिन वसूली 33.15 करोड़ पर अटकी। रामपुर बाघेलान सबसे पीछे रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अक्टूबर माह को खत्म होने में अब मात्र तीन दिन शेष हैं और सतना सर्किल के बिजली बिल की वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाई है। तीन दिन में शायद ही सर्कि ल के कोई भी डिवीजन लक्ष्य के हिसाब से वसूली की प्रगति ला सकेंगे। बताया जाता है कि अक्टूबर माह में सतना वृत्त के 6 डिवीजनों को 106.79 करोड़ रुपए की राशि का लक्ष्य लिया गया था। अभी तक लक्ष्य का 31.4 फीसदी हिस्सा यानि 33.15 करोड़ रुपए की राशि ही बिजली कम्पनी उपभोक्ताओं से वसूल पाई है।
देखा जाए तो लक्ष्य की जो राशि है उसको वसूलना अब असंभव सा है। विभाग की इस कमजोर प्रगति पर अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है, उन्होंने शेष दिनों में ज्यादा से ज्यादा वसूली कर लक्ष्य की प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर डिवीजन वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि शेष दिनों में बकायादारों के खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन की बड़ी कार्रवाई कर लक्ष्य में प्रगति लाएं।
रामपुर बाघेलान डिवीजन की प्रगति निराशाजनक, शहर संभाग अव्वल
आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सतना वृत्त का शहर संभाग ही राजस्व वसूली में अव्वल रहा है यहां 23.55 करोड़ लक्ष्य राशि के विरुद्ध 15.39 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली गई है। वसूली की प्रगति देखी जाए तो सतना वृत्त के 6 डिवीजनों में रामपुर बाघेलान डिवीजन की वसूली प्रगति सबसे कमजोर और निराशाजनक रही। यहां 20.64 करोड़ के विरुद्ध केवल 2.63 करोड़ की वसूली हुई है। वहीं सतना ओएण्डएम में 20.13 करोड़ के विरुद्ध 4.40 करोड़, नागौद में 12.17 करोड़ के विरुद्ध 2.23 करोड़, अमरपाटन में 13.34 करोड़ के विरुद्ध 2.66 करोड़ की वसूली हुई है।
कार्रवाई के बाद भी नहीं बढ़ रहा राजस्व
सतत बिजली सप्लाई और राजस्व वसूली के लिए जिला स्तर एवं संभाग स्तरीय बैठक होने के बाद भी लक्ष्य के अनुसारव प्रगति नहीं मिल पाई है। राजस्व वसूली के लिए बिजली बिल वसूली अभियान, डिफाल्टरों के खाते सीज, कनेक्शन जांच अभियान तक चलाए गए लेकिन इसके बावजूद भी राजस्व की प्रगति निराशाजनक है। जानकारों ने बताया कि हाल ही में हुई बिजली कम्पनी की हाईप्रोफाइल मीटिंग में भी राजस्व वसूली के लिए कई अधिकारियों को फटकार लगाई गई थी, इसके बाद भी प्रगति में बढ़त नहीं आई।
लक्ष्य और वसूली की स्थिति
संभाग लक्ष्य वसूली प्रतिशत
सतना (शहर) 23.55 15.39 65.35
सतना ओएण्डएम 20.13 4.40 21.86
रामपुर बाघेलान 20.64 2.63 12.74
मैहर 16.96 5.84 34.43
नागौद 12.17 2.23 18.32
अमरपाटन 13.34 2.66 19.94
कुल सतना वृत्त 106.79 33.15 31.04

उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह