सतना जिले में एफएमडी टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ा है। 3.84 लाख लक्ष्य के मुकाबले केवल 66 फीसदी टीकाकरण हुआ, शेष आठ दिनों में प्रतिदिन 16 हजार से अधिक टीके लगाना बड़ी चुनौती बन गया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत चल रहे एफएमडी टीकाकरण अभियान जिले में सुस्ती का शिकार हो गया है। हालात ये हैं कि बार-बार निर्देश और समीक्षा के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रहे। एफएमडी टीकाकरण के लिए जिले में 3 लाख 84 हजार का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अभी तक 2 लाख 53 हजार 741 टीका ही लग पाए हैं। जो कि लक्ष्य से 34 फीसदी कम है। सवाल ये है कि विभाग को लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष बचे आठ दिनों में हर दिन 16 हजार 283 टीका लगाने होंगे। इस लिहाज से बचे दिनों में 4.3 फीसदी हर दिन का लक्ष्य चुनौती होगा।
66 फीसदी ही टीकाकरण
एफएमडी टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग 31 मार्च तक पूरी करनी है। 18 मार्च तक की स्थिति देखें तो जिले में महज लगभग 66 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया है, जबकि 1 लाख 30 हजार से ज्यादा टीकाकरण अब भी बाकी है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब रोजाना तय लक्ष्य के हिसाब से काम करना ही होगा। बहानेबाजी या ढिलाई अब नहीं चलेगी। विभाग को पहले ही कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नतीजे निराशाजनक रहे हैं।
अन्यथा रोक देंगे वेतनवृद्धि
इस पर कलेक्टर ने सख्त तेवर दिखाए हैं। 31 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विकासखंड डिजीज कंट्रोल यूनिट प्रभारी की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक देने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, उनकी गोपनीय चरित्रावली में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज कर दी जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।