सतना में एफआरके पर रोक के बावजूद सीएमआर लेने से इनकार का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, राइस मिलर्स को नुकसान, केंद्र-राज्य निर्देशों में विरोधाभास, कोर्ट ने स्पष्ट स्थिति पेश करने के निर्देश दिए

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार द्वारा फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) के उपयोग पर रोक लगाए जाने के बाद भी प्रदेश सहित विंध्य में बिना एफआरके के कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) स्वीकार नहीं किए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में इस संबंध में दायर रिट याचिका 11727/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें राइस मिलर्स की परेशानियां सामने रखी गईं। याचिकाकर्ता मे. सत्यम राइस मिल, जैतवारा की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने 27 फरवरी 2026 को स्पष्ट निर्देश जारी कर एफआरके के उपयोग को बंद कर दिया है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर एजेंसियां बिना एफआरके के तैयार चावल लेने से इनकार कर रही हैं। इससे मिलर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनका कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
नियम अलग जमीन पर अलग
याचिका में कहा गया कि एक तरफ केंद्र के निर्देश लागू हैं वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर पुराने सिस्टम के तहत ही काम हो रहा है। इस विरोधाभास के चलते मिलर्स असमंजस में हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे केंद्र के आदेशों का पालन सुनिश्चित करें और स्पष्ट गाइडलाइन जारी करें ताकि बिना एफआरके के सीएमआर लेने में कोई बाधा न हो।
राज्य ने मांगा समय, कोर्ट ने दिए निर्देश
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉपोरेशन की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि वे इस मामले में आवश्यक निर्देश लेकर अगली तारीख पर कोर्ट को अवगत कराएंगे। इस पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई से पहले स्पष्ट स्थिति पेश की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि जमीनी स्तर पर केंद्र के आदेशों का पालन कैसे सुनिश्चित किया जाएगा।
1.11 लाख विथ एफआरके जमा
एक ओर एफसीआई ने एफआरके मिलाकर चावल लेने की मनाही की थी लेकिन यहां तय मात्रा में यह मिलाना बंद नहीं किया। प्रदेश स्तर से जारी मिलिंग रिपोर्ट के मुताबिक अकेले सतना जिले में 1.11 लाख टन एफआरके युक्त सीएमआर जमा कर लिया गया है इसी तरह मैहर जिला में 29 हजार मीट्रिक टन जमा किया गया है। प्रदेश स्तर पर यह 9.35 लाख मीट्रिक टन एफआरके युक्त सीएमआर जमा किया जा चुका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।