×

बरसात में बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा: जिले से गांवों तक चिकित्सकीय टीम अलर्ट, रोकथाम के निर्देश जारी

सतना जिले में बरसात के चलते संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उल्टी, दस्त, पीलिया, हैजा, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीमों का गठन किया है। सभी ग्रामों में डिसइंफेक्शन और जागरूकता अभियान जारी है।

By: Yogesh Patel

Aug 06, 20256:10 PM

view19

view0

बरसात में बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा: जिले से गांवों तक चिकित्सकीय टीम अलर्ट, रोकथाम के निर्देश जारी

हाइलाइट्स 

  • बरसात के मौसम में जिले में उल्टी, दस्त, पीलिया, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियाँ तेजी से फैल रहीं
  • जिले व विकासखंड स्तर पर RRT व कॉम्बैट टीमों का गठन, मेडिकल सामग्री और औषधियों की व्यवस्था
  • IHIP पोर्टल पर होगी बीमारियों की रिपोर्टिंग, 1000 की जनसंख्या पर 4-5 केस होने पर भेजी जाएगी टीम

सतना, स्टार समाचार वेब

बरसाती मौसम में जिले में संक्रामक रोगों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर और ग्रामीण स्तर पर चिकित्स्कीय टीम गठित कर चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने के निर्देश जारी किये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने संक्रामक रोग और वेक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन, अर्बन नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड नागौद, मझगवां, उचेहरा, सोहावल, रामपुर बाघेलान के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में सभी जगह वर्षा ऋतु में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के रोकथाम के संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं। 

सीएमएचओ ने बताया कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर महामारी नियंत्रण के लिए आरआरटी एवं कॉम्बैट टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैंै। बीमारियों की रोकथाम के लिए एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वर्षा ऋतु में दूषित पेयजल के उपयोग से विभिन्न संक्रामक रोग उल्टी, दस्त, पेंचिश, हैजा, पीलिया, टाईफाइड के साथ ही जल भराव के कारण वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस कारण जनित रोगों का नियंत्रण किया जाना आवश्यक है। 

चिकित्सा अधिकारी एवं एएनएम करेंगे रिपोर्टिंग 

बरसाती मौसम में अशुद्ध पेयजल के कारण उल्टी-दस्त, निर्जलीकरण, आंत्रशोध, पेंचिश, पीलिया, हैजा को देखते हुए सभी पेयजल स्त्रोतों का डिसइंफेक्शन किया जाए। समस्या मूलक ग्रामों का चिन्हांकन करते हुए जल-जनित रोगों के नियंत्रण हेतु जनजागरूकता, पर्याप्त औषधि एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आईएचआईपी पोर्टल एवं एस फॉर्म पर वेक्टर जनित रोग के प्रकरणों की एन्ट्री व रिपोर्टिंग एएनएम द्वारा की जाएगी वहीं पी फॉर्म पर चिकित्सा अधिकारी व फार्माशिष्ट रिपोर्टिंग करेंगे संदिग्ध मरीज  की जांच लैब को भेजी जाएगी। किसी भी गांव में एक हजार की जनसंख्या पर 4-5 प्रकरणों से अधिक संक्रामक रोगों की पुष्टि पर पोर्टल पर दर्ज करके चिकित्सीय दल भेजा जायेगा। सभी आशा कार्यकतार्ओं को क्लोरीन टेबलेट, ब्लीचिंग पॉवडर, ओआरएस पैकेट, जिंक टेबलेट, एंटीबायोटिक एवं अन्य आवश्यक औषधि सामग्री रखने के निर्देश जारी किये गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Loading...

Mar 25, 20261:19 PM

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री ने सीएम को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं 

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री ने सीएम को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं 

आज मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक से बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। नबीन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीघार्यु प्रदान करने की कामना की है।

Loading...

Mar 25, 20261:03 PM

मध्यप्रदेश: रेप केस में भगोड़ा आप का पंजाब विधायक शिवपुरी में गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: रेप केस में भगोड़ा आप का पंजाब विधायक शिवपुरी में गिरफ्तार

पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे। इस कार्रवाई को पटियाला की पुलिस ने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया है।

Loading...

Mar 25, 202611:54 AM