सतना जंक्शन के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मशीन संदिग्ध धातु सामग्री पर अलार्म देगी, यात्रियों की गिनती करेगी और सीसीटीवी से सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य के प्रवेश द्वार सतना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्थापित किया गया है, जो यात्रियों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेगा। हालांकि इंजीनियरों ने अभी इसे अंडरटेस्टिंग रखा है। जल्द ही अगले हफ्ते से यह अपनी वर्किंग में आ जाएगा। नई सुरक्षा प्रणाली की खास बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति हथियार या अन्य संदिग्ध धातु सामग्री लेकर स्टेशन में प्रवेश करने की कोशिश करेगा तो मशीन तुरंत अलार्म बजाकर सुरक्षा कर्मियों को सतर्क कर देगी। इतना ही नहीं, यह सिस्टम सीसीटीवी कैमरों से एकीकृत है, जिससे संदिग्ध व्यक्ति की रिकॉर्डिंग भी होगी।
बाकी रास्तों का क्या?
स्टेशन में प्रवेश करने के अलग-अलग रास्ते है। सवाल यह उठता है कि क्या दो प्रवेश द्वारों में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान देने से स्टेशन व यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सकता है? क्या यह सुविधा अन्य छोटे स्टेशनों में नहीं होनी चाहिए? हालांकि सतना स्टेशन में बाकी प्रवेश द्वारों में भी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर न लगाने का कारण यह बताया जाता है कि अभी स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य चल रहा है और इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद सभी इंट्री प्वाइंटों में इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाया जाएगा। अभी स्टेशन में लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो प्रवेश द्वारों के साथ-साथ पूरे प्लेटफार्मों को कवर करते हैं जिसकी आरपीएफ द्वारा मॉनीटरिंग की जाती है। जानकारी के अनुसार मैहर स्टेशन में एक साल पहले ही डोर मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए थे।
मशीन करेगी पैंसेजरों की गिनती
बताया गया कि डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरने वाले यात्रियों की गिनती होगी। यह काम मशीन खुद करेगी। मशीन के सामने से होते हुए कितने पैसेंजर गुजरे हैं, इसका डाटा डिस्प्ले में प्रदर्शित होगा। मेटल डिटेक्टर यह भी बताएगा कि पेंट या शर्ट की जेब में संदिग्ध वस्तु कहां है? ऐसा होने से रेल सुरक्षा बल बिना समय गवांए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ सकती है।
होगा कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम
जानकारी के अनुसार डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम की तरह काम करेगा। इसमें एक मॉनीटर लगाया जाएगा जिसमें इससे निकलने वाले यात्रियों को आफिस में बैठा व्यक्ति आसानी से देख सकेगा। अगर पिछले रिकार्डिंग देखनी है तो इसकी भी जानकारी ली जा सकेगी। बताया गया कि दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्टेशन के प्रमुख प्रवेश द्वार प्लेटफार्म क्र. एक की तरफ लगाया गया है। तो वहीं दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्टेशन के पश्चिमी दिशा की तरफ से आने वाले फुट ओवर ब्रिज जो 2 व 3 प्लेटफार्म में आता है उसमें मेन प्वाइंट में लगाया गया है।

सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग पार करते समय यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागौद में अधिकारियों ने जनसुनवाई कर 96 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। करीब 800 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड बनाए और विकास कार्यों की समीक्षा हुई।
उचेहरा के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र में 400 केवी हाईटेंशन टावरों की नींव के आसपास जेसीबी से मिट्टी उत्खनन जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे।
रक्षाबंधन पर सतना डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए 20 रुपये का वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया है। प्रधान डाकघर सतना, मैहर और पन्ना में विशेष बुकिंग काउंटर संचालित होंगे।
सतना जंक्शन के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मशीन संदिग्ध धातु सामग्री पर अलार्म देगी, यात्रियों की गिनती करेगी और सीसीटीवी से सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी।
सतना में मित्र की सीमेंट ईंट से हत्या करने वाले जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे को न्यायालय ने दोषी ठहराया। आरोपी को आजीवन कारावास, पांच हजार रुपये अर्थदंड और अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
देश के विभिन्न राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह