सतना नगर निगम की एमआईसी बैठक में कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण पर प्रति कुत्ता 980 रुपये खर्च तय किया गया। साथ ही निर्माण कार्य, नामकरण और अन्य विकास प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मेयर-इन-काउंसिल की बैठक मंगलवार को महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 21 बिंदुओें पर चर्चा की गई। एमआईसी की बैठक में कुत्तों के बधियाकरण व टीकाकरण की मंजूरी दी गई। शहर में यह काम जबलपुर की मां बगलामुखी सेवा समिति करेगी। एक कुत्ते -कुतिया के बधियाकरण व टीकाकरण पर 979. 99 रुपए खर्च आएगा और इस कार्य की सम्पूर्ण निगरानी के लिए निगम द्वारा पांच सदस्यीय टीम भी बनाई गई है। बताया जाता है कि शहर में लगभग 4 हजार के करीब कुत्ते चिन्हित किए गए हैं जिनका टीकाकरण व बधियाकरण किया जाना है। एमआईसी की बैठक में 1095 मस्टर श्रमिकों की आगामी 89 दिन की सेवा वृद्धि की जहां स्वीकृति दी गई वहीं शहर के निर्माण व विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
डेढ़ करोड़ की लागत से ट्यूबलर पोलों की होगी पुर्नस्थापना
शहर में विभिन्न स्थानों में पुराने ट्यूबलर पोलों की पुर्नस्थापना कार्य के लिए एमआईसी ने 1 करोड़ 53 लाख 61 हजार 143 रुपए की प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के 11 मूल आंवटी हितग्राहियो के मृत्योपरांत उनके आश्रितों को आवास की राशि आवंटित किए जाने की मंजूरी दी गई है।
ये रहे मौजूद
मेयर इन काउसिंल की बैठक में सत्यम मिश्रा, उपायुक्त (वित्त), एस.के. सिंह, अधीक्षण यंत्री, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य गोपी गेलानी,अभिषेक तिवारी, प्रवीण जैन, आदित्य यादव, रानी बालकृष्ण शुक्ला, डोली कमल बाल्मीक, गौरव श्रीवास्तव विधि अधिकारी, मुकेश चतुर्वेदी, के. पी. गुप्ता कार्यपालन यंत्री, अरविन्द प्रताप स्ािंह स्वास्थ्य अधिकारी,आकाश बट्टी,रोजल प्रताप सिंह, मनीष वर्मा सहायक यंत्री, यूसुफ खान राजस्व अधिकारी, सुलभ पाठक फायर एवं वर्कशाप प्रभारी, शिप्रा सिंह प्रभारी विद्युत, अनिल श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक, दिनेश त्रिपाठी राजस्व उपनिरीक्षक,रतन ब्रम्हने उपयंत्री, राजू साकेत सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, एम०आई०सी० सचिव अशोक केवट सहित निगम के सभी विभागों के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहस्त्रबाहु महाराज चौक होगा पीएम आवास चौराहे का नाम, लगेगी प्रतिमा
नगर निगम क्षेत्र के उतैली में निर्मित प्रधानमंत्री आवास के मुख्य चौराहा का नामकरण सहस्त्रबाहू महाराज चौक एवं भगवान सहस्त्रबाहू महाराज की प्रतिमा लगाने की मंजूरी मंगलवार को एमआईसी ने दिए। इस दौरान एमआईसी ने कई सरोवरों और गलियों के नाम भी बदले हैं।
इनका भी नामकरण


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।