सतना नगर निगम में चौराहों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने दस्तावेजों का सत्यापन कर भ्रष्टाचार की जांच तेज कर दी है। अब तक करीब 25 लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई है और 10 लोगों पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चौराहों के सौंदर्यीकरण के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में ठेका कम्पनी व नगर निगम के कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। मंगलवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने डीएसपी प्रभा किरण किरो के नेतृत्व में सतना पहुंचकर उन दस्तावेजों का सत्यापन किया जिन दस्तावेजों के आधार पर चौराहों के सौंदर्यीकरण के काम में भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन साढे 25 लाख की गड़बड़ी सामने आ चुकी है जिससे और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि शहर के पन्नीलाल चौक, लालता चौक, सिविल लाइन व धवारी चौराहा में सौंदर्यीकरण के तहत मूर्तियां व फब्बारा लगाने के साथ सेल्फी प्वाइंट जैसे काम कराए गए थे। लाखों में कराए गए इन कामों को लेकर पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
दर्ज हुआ था 10 के खिलाफ प्रकरण, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
नगर निगम में पार्षदों ने कई मर्तबा जांच की मांग की मगर नगर निगम के जिम्मेदार अनसुना करते रहे। अंतत: मामला पहले लोकायुक्त फिर ईओडब्ल्यू में गया जहां की गई जांच में घोटाला पाया गया और नगर निगम इंजीनियर मुकेश चतुर्वेदी, केपी शर्मा समेत 10 लोगों पर धारा 420, 409, 102बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि मंगलवार को सतना आई ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम के चौराहा सौंदर्यीकरण से जुड़ी फाइल के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया और कई दस्तावेज भी आगे की कार्रवाई करने के लिए टीम अपने साथ ले गई। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह के कक्ष में पहुंचकर निर्माण कार्यो से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। माना जा रहा है कि मूल दस्तावेजों को बरामद करने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिख रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।