सतना के नागौद क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और आशा कार्यकर्ता की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के नागौद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनुमानपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता अनीता वर्मा की अनुपस्थिति और समय पर उपचार न मिलने के कारण नवजात की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर डॉ ज्ञानेश मिश्रा को जाँच के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही मिलने वाली आशा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।
दोनों प्रसूता जिला अस्पताल रेफर, नवजात एनआईसीयू में भर्ती
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नागौद ब्लॉक अंतर्गत हरमनपुर राजपुर गांव निवासी भरतलाल कुशवाहा एवं उमाकांत कुशवाहा ने शिकायत की, 30 जुलाई 2026 को प्रसव पीड़ा होने भारत लाल कुशवाहा की पत्नी रोशनी कुशवाहा एवं उमाकांत कुशवाहा की पत्नी सोनम कुशवाहा को सिविल अस्पताल नागौद ले जाया गया, जहां दोनों गर्भवतियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित देखभाल नहीं मिलने के कारण उमाकांत के नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई और उसे एनआईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
सहायता राशि से भी वंचित
सबसे गंभीर आरोप यह है कि पूरे मामले में संबंधित आशा कार्यकर्ता अनीता वर्मा मौके पर मौजूद नहीं थी और उसने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया वहीं आशा के द्वारा आपत्ति जगमोहन वर्मा को प्रसव सम्बंधित कार्य के लिए भेजा गया। यहां तक कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता राशि और उचित मार्गदर्शन भी उन्हें नहीं मिला। शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद न तो गांव की आशा कार्यकर्ता ने जिम्मेदारी निभाई और न ही स्वास्थ्य तंत्र ने संवेदनशीलता दिखाई। परिजनों ने इसे सीधे-सीधे लापरवाही बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।
रक्षाबंधन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा-भोपाल के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सतना सहित विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सतना के नागौद क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और आशा कार्यकर्ता की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।