सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वाट्सएप कॉल के बाद महिला पंखे से लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को नवविवाहिता की लाश पंखे से बने फंदे में लटकती मिली। मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच के बाद फंदे से लाश को नीचे उतरवाया गया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थानान्तर्गत उतैली निवासी प्रांशू मिश्रा पति आकाश मिश्रा 25 वर्ष की लाश पंखे पर लटकती मिली। मृतका के पति आकाश ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे के करीब उसेके मोबाइल पर पत्नी प्रांशू ने वाट्सएप कॉल किया। यह देखकर वह तुरन्त घर के पीछे बने कमरे की तरफ दौड़ा लेकिन कमरे का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पड़ोसियों को बुलाया जिनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो प्रांशू पंखे से फंदा बनाकर लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतका का मायका शहडोल जिले के ब्यौहारी में था और उसका विवाह तकरीबन ढाई वर्ष पहले हुआ था। मृतका की 2 माह 7 दिन की एक बेटी भी है।
नशे में करता था झगड़ा
मृतका के पिता ने बताया कि घटना के एक घंटे पहले बेटी प्रांशू से बात हुई थी। प्रांशू ने बताया था कि पति आकाश बैंक से पैसे निकालने गया हुआ है और वह ओटीपी मांग रहा था। ओटीपी न देने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि आकाश कोई काम नहीं करता था और नशे में अक्सर प्रांशू के साथ झगड़ा करता था। मृतका की बड़ी बहन प्रतिमा ने पुलिस को बताया कि प्रांशू की सास की मौत के बाद तकरीबन एक साल तक उसी घर में किराए में रही। आकाश बेला में वाहनों में कूलएंड डालने की दुकान चलाता है। प्रतिमा के अनुसार आकाश अक्सर नशे में रहता था। समझाने के बाद भी उसे व्यवहार में कोई बदलाव नही आया। मायके पक्ष का आरोप है कि आकाश ने गला दबाकर हत्या कर लाश को फंदे में लटकाया। कोलगवां पुलिस ने बताया कि पंचनामा व पीएम कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।