सतना के कोलगवां थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 8.70 लाख रुपये नकद, पाँच मोबाइल और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की। यह लूट उस समय हुई थी जब भैंस बेचकर लौट रहे दो व्यापारी कारगिल ढाबे के पास बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से ट्रक चालक समेत सभी लुटेरों को दबोच लिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कोलगवां थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में व्यापारियों से साढ़े नौ लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाख सत्तर हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।
यूं घटी थी वारदात
फरियादी रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बड़ी हर्दी गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद नसीम ने कोलगवां पुलिस को बताया था कि वह 27 सितंबर को मामा मकसूद सौदागर के साथ भैंस बेचने के उन्नाव, उत्तर प्रदेश गए थे। अपने मामा मकसूद सौदागर के साथ उन्नाव निवासी फिरोज खान को भैंस बेचकर सतना लौटे और कारगिल ढाबा के पास रीवा जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक काली अपाचे बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने नसीम और मकसूद की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर नौ लाख पचास हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
अपाचे में आए थे लुटेरे
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। फरियादी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एएसपी डॉ. शिवेंद्र सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक सुदीप सोनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। । मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से ट्रक चालक बाल्मीक साकेत को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों अंकित साकेत, सोहेल खान, निखिल मलिक और मोहम्मद इरफान के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
दबोच लिए गए आरोपी
पहले संदेह के आधार पर ट्रक चालक रामपुर बघेलान थानांतर्गत रुहिया गांव निवासी 30 वर्षीय बाल्मीक साकेत को पकड़ा गया जिससे हुई पूछताछ में लुटेरों के नाम सामने आते ही कोलगवां पुलिस ने दबिश देकर कोलगवां थानांतर्गत टिकुरिया टोला लखन चौराहा निवासी 24 वर्षीय अंकित साकेत उर्फ बंटा , 21 वर्षीय फैजान खान उर्फ सोहेल , टिकुरिया टोला बाइपास रोड निवासी 25 वर्षीय निखिल मलिक तथा जवान सिंह कालोनी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रशिक्षु उपअधीक्षक आशुतोष त्यागी, निरीक्षक सुदीप सोनी, उनि विजय सिंह, उनि अजीत सिंह (साइबर सेल), सउनि दीपेश कुमार (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, वाजिद खान, रजनीश साकेत, कमलाकर सिंह, अतुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आकाश द्विवेदी, शिवम शुक्ला, सुरेश मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, राहुल साहू, संदीप प्रजापति और सैनिक विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।