सतना-रीवा मार्ग पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों की शादी महज 18 दिन पहले हुई थी। हादसे के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार
सतना- रीवा सड़क मार्ग में पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बस के चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतक के भाई ने इलाज के लिए रीवा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की भाभी को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में असमय जान गवाने वाले दोनों भाईयों की शादी 18 दिन पहले हुई थी। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। बस में पथरा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया।
उजड़ गया सगी बहनों का सुहाग
बस की टक्कर से जान गवाने वाले विनय और विवेक गुजरात में रहकर नौकरी करते थे। विवाह तय होने पर दोनों भाई एक माह की छुट्टी लेकर पैतृक गांव चकदही आए हुए थे। विनय और विवेक का विवाह 18 दिन पहले उचेहरा थाना क्षेत्र के खोखर्रा गांव में सगी बहनों के साथ सम्पन्न हुआ था। एक साथ दोनों भाइयों की बारात निकली थी। विवाह के बाद खोखर्रा की दोनों सगी बहनें अपने पतियों के साथ चकदही आ गई थीं। दोनों बहनों के हाथों की मेंहदी भी अभी छूटी नहीं थी कि उनका सुहाग उजड़ गया। हादसे के बाद चकदही के अलावा खोखर्रा गांव में मातम का महौल है। मरचुरी के बाहर मृतकों की पत्नियों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
एक साथ बधां चेहरा, रीवा ले जाते गई जान
हादसे की जानकारी लगते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विनय और उसकी भाभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद हादसे में मृत विवेक के शव को उठवा कर मरचुरी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तबियत में सुधार न होने पर विनय को रीवा रेफर कर दिया गया। विनय को लेकर परिजन रीवा के लिए रवाना हुए लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं। कोलगवां पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
शव रखकर किया चकाजाम
पीएम के उपरांत परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने शाम पांच बजे के करीब सतना- रीवा सड़क मार्ग में सेमरिया चौक के पास दोनों भाईयों का शव रखकर चकाजाम कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी, टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तरफ से मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। आश्वस्त किया गया कि सम्बल योजना के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद तकरीबन एक घंटे बाद चकाजाम प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भाभी को लेकर आ रहे थे अस्पताल
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थानान्तर्गत चकदही निवासी विवेक यादव 26 वर्ष अपने छोटे भाई विनय यादव 24 वर्ष व भाभी को लेकर बाइक से शनिवार को जिला अस्पताल आ रहा था। रास्ते में कोलगवां थानान्तर्गत रीवा रोड पर उतैली मोड़ के पास सतना से मैहर जा रही अभय ट्रैवल्स की बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विवेक बाइक समेत बस के नीचे फंस गया जबकि विनय और उसकी भाभी दूर जा गिरे। हादसे में आई चोट की वजह से विवेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बस में पथराव, तीन हिरासत में
शव रखकर चकाजाम कर प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रीवा रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे दशमेष होटल के पास सामने से आ रही ओम सांईराम पाठक ट्रैवल्स की बस क्र. एमपी 19पी 0634 को रोक कर पथराव किया। बस के सामने के कांच तोड़ डाले। मौके में मौजूद टीआई ट्रैफिक पंकज शुक्ला ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को पकड़कर कोलगवां पुलिस के सुुपुर्द कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।