सतना जिले में इस वर्ष धान का रकबा लगभग 20% बढ़कर 2,05,460 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। पराली प्रबंधन के लिए जिले में सुपर सीडर, बेलर, जीरो टीलेज जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 50 हजार टन पराली की वार्षिक आवश्यकता को देखते हुए कलेक्शन सेंटर और हाइटेक हब स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने पराली जलाने की घटनाएं रोकने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कहा कि सतना जिले में इस वर्ष धान का रकबा लगभग 20 प्रतिशत बढा है। खरीफ फसल अवशेष धान की पराली के प्रबंधन के लिए किसानों की राय से इस प्रकार कार्य योजना बनाये ताकि अधिक से अधिक फसल अवशेष का प्रबंधन किया जा सके। बैठक में उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय ने बताया कि सतना जिले में गिरदावरी के अनुसार वर्ष 2024 में 1 लाख 80 हजार 239 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ली गई थी। जबकि इस वर्ष 2025 में 2 लाख 5 हजार 460 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ली जा रही है। इस प्रकार इस बार धान का रकबा लगभग 20 प्रतिशत बढा है। जिले में 30 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक धान की कटाई की जाती है।
सतना जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की सेटेलाइट जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2023-24 में 329, रबी 2023-24 में 493 इस प्रकार कुल 822 घटनायें प्रकाश मे आई थी। जबकि वर्ष 2024-25 में खरीफ के फसल अवशेष जलाने की 565 और रबी की 724 मिलाकर कुल 1289 घटनायें दर्ज की गई है। सतना जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए उपलब्ध यंत्र और उपकरणों की जानकारी में बताया गया कि जिले में 91 सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, 50 बेलर हे-रेक, 310 रीपर कम बाइंडर, 8 स्लेशन मंचर, 70 जीरो टीलेज, सीड कमफटीर्लाइजर ड्रील और 154 निजी कस्टम हायरिंग के केन्द्रों की सुविधायें उपलब्ध है।
इसके अलावा सोहावल विकासखण्ड के ग्राम खटोला और रामपुर बघेलान विकासखण्ड में 7500 मी. टन क्षमता के पराली बनाने के हाइटेग हब सेंटर भी स्थापित किये गये है। सीबीजी प्लांट संचालकों ने बताया कि उन्हें हर वर्ष 50 हजार टन पराली की आवश्यकता होगी। जिसके कलेक्शन के लिए शेरगंज, रामपुर बघेलान और नागौद में कलेक्शन सेंटर बनाये गये हैं। कलेक्शन सेंटर के चारों तरफ के 15 से 20 किमी की परिधि के गांवों में पराली एकत्र करने की व्यवस्था है। कलेक्टर ने कहा कि सतना जिले में पराली और फसल अवशेष जलाने की घटनायें कम हो। इसके लिए पराली से साइलेज बनाने और गौशालाओं में उपयोग करने सीईओ जिला पंचायत और उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए शासकीय और निजी क्षेत्रों में उपलब्ध पराली प्रबंधन के उपकरणों का प्रचार-प्रसार भी किया जाये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।