सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम में खयानत करने वालों की ग्रह दशा इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। निगम ऐसे लोगों के खिलाफ इन दिनों एफआईआर दर्ज कराने में लगी है। पहले निगम की दुकानों का बिना टेंडर अनुबंध कराने वाले सहायक आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सिटी कोतवाली को चिट्ठी भेजी गई तो अब पात्र न होते हुए भी संबल योजना का लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इन अपात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए नगर निगम ने एक चिट्ठी बीते दिनों सिटी कोतवाली को लिखी है जिसमें किस कारण से तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, इसका उल्लेख किया गया है। अपात्र होने के बावजूद जिन तीन लोगों ने संबल योजना का लाभ लिया है उनमें मृतकों का संबल योजना में पंजीयन उनकी मृत्यु के बाद कराया गया जबकि एक मृतक का श्रमिक के रूप में पंजीयन उस वक्त का दिखाया गया है जब उसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक की है।
मृत्यु के बाद पंजीयन
जिन तीन अपात्र हितग्राहियों के आश्रितों (उत्तराधिकारियों) ने संबल योजना का लाभ लिया है उनमें दो ऐसे हैं जिनमें मृतकों का संबल में पंजीयन उनकी मृत्यु के बाद हुआ। उदाहरण के लिए बम्हनगवां वार्ड क्र. 6 निवासी सीता सिंह के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी नागेन्द्र सिंह को 4 लाख एवं महाराणा प्रताप नगर मुख्त्यारगंज निवासी अशोक कुमार द्विवेदी के उत्तराधिकारी रानी द्विवेदी को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई थी। आरोप है कि सीता सिंह एवं अशोक कुमार द्विवेदी का संबल में पंजीयन उनकी मृत्यु के बाद कराकर हितलाभ दिया गया।
60 वर्ष से अधिक थी उम्र
इसी तरह तीसरे प्रकरण में सिविल लाइन वार्ड क्र. 26 राजेन्द्र नगर गली नं. एक निवासी शेखर गौड़ के निधन के बाद उनकी उत्तराधिकारी रूपा गौड़ को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। जबकि संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक शेखर गौड़ की उम्र 60 वर्ष से अधिक पाई गई। तीनों अपात्र हितग्राहियों द्वारा संबल योजना का लाभ लेने के चलते अब इन पर एफआईआर की तलवार अटकी है।
दोहरा लाभ लेने वाले हितग्राहियों का क्या?
संबल योजना में अपात्र होने के बावजूद लाभ लेने के मामले में नगर निगम ने तीन हितग्राहियों के खिलाफ जहां एफआईआर के लिए सिटी कोतवाली को चिट्ठी लिखी है वहीं यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि आखिर उन तीन हितग्राहियों पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई जा रही है जिन्होंने योजना का दोहरा लाभ लिया है।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह