सतना जिले के सात सांदीपनि विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से कृषि संकाय शुरू होगा। छात्रों को आधुनिक कृषि शिक्षा मिलेगी, हालांकि नियमित शिक्षकों और व्यावहारिक संसाधनों की कमी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कृषि को रोजगार और करियर से जोड़ने की कवायद के तहत लोक शिक्षण संचालनालय ने जिले के बगहा, रैगांव समेत 7 सांदीपनि विद्यालयों में कृषि संकाय शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में कृषि विषय लेकर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की इस पहल से कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही कृषि विज्ञान, आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और कृषि तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी। वहीं तीन सांदीपनी स्कूल मझगवां, रामनगर एवं रामपुर बाघेलान में वाणिज्य कोर्स भी शुरू किए जा रहे है। हालांकि पुरानी बिल्डिंगों में सांदीपनि स्कूल संचालित होने पर कृषि संकाय की सीटें कम होंगी जो बाद में नए भवानों के बाद बढ़ेंगी।
गेस्ट फै कल्टी के भरोसे पढ़ाई
इधर कृषि संकाय शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कृषि विषय पढ़ाने के लिए नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में पूरी व्यवस्था अतिथि शिक्षकों के भरोसे रहेगी। विभाग ने फिलहाल अतिथि शिक्षकों के माध्यम से कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की है। जानकारों के अनुसार वहीं प्रयोगिक कार्यों के लिए फीड (कृ षि योग्य भूमि) होना चाहिए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि जैसे व्यावहारिक विषय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी जरूरी होता है। ऐसे में यदि स्थायी शिक्षकों और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था नहीं हुई तो योजना का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।
बगहा स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया 9 तक
शासकीय सांदीपनि उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बगहा में सत्र 2026-27 के लिये कक्षा 11 वीं में नए संकाय कृषि में प्रवेश फार्म 9 जून तक मिलेंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पहले सत्र में 20 सीट निर्धारित किया गया है फार्म संस्था में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगें। 10 जून को 2 बजे लॉटरी खोली जाएगी। प्रवेश लॉटरी से होगा।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह