सतना जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत 66 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में पिछले 78 दिनों तक चले संकल्प से समाधान अभियान के तहत 66 हजार से जयादा प्रकरणों का निराकरण करके सतना प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला पंचायत में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह सहित जिला पंचायत के सदस्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ही अपनी समस्याओं का समाधान भी कराया।
प्रमाण पत्र दिए गए
अंत में मुख्य अतिथियो द्वारा कई विभागों के पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वीकृत प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया है। जैसे सामाजिक न्याय विभाग से 4 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन व मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्वस्थ विभाग से 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा श्रम विभाग से 4 हितग्राहियों को संबल पंजीयन कार्ड,अनुग्रह सहायता 2 -2 लाख के स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। कृषि उपज मंडी सतना से 10 फॉर्मो को अनुज्ञप्ति प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग से जाति प्रमाण पत्र 10 लोगों को प्रदाय किया गया। राजस्व विभाग से 11 कृषकों को खसरा- खतौनी प्रदाय किया गया। उद्यानिकी विभाग से 6 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत पत्र मिनरल वाटर, रईस मिल, आॅयल मिल, आटा चक्की लगाने के लिए ऋण स्वीकृत पत्र प्रदाय किया गया। सहकारिता विभाग से 6 कृषकों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उक्त योजनाओं का लाभ मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे में अलग सी मुसकान देखी गई। अंत में सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारी एवं जिला पंचायत से अवधेश सिंह एपीओ, शिवरतन सिंह, दानबहादुर सिंह, सीपी तिवारी, जिला समन्वयक बद्री प्रसाद, नेहा तिवारी सहित सैकड़ों की तादाद में हितग्राही उपस्थित रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल एवं अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सभापति संचार संकर्म समिति जिला पंचायत, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, देवधर उर्मलिया, देवदत्त सोनी, एकता अनूप सिंह, संतोष यादव, रितेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह