सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा की बढ़ती लागत, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर शनिवार को सतना के टाउन हॉल में छात्रों की आवाज गूंजी। यहां कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं और विद्यार्थियों से शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों पर संवाद किया। टाउन हॉल में प्रसारित कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अपने वर्चुअल संबोधन में सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते खर्च और महंगी कोचिंग फीस का मुद्दा भी उठाया। साथ ही सरकारी विभागों में लंबित भर्तियों और युवाओं के सामने रोजगार के संकट पर चर्चा की।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा को महंगा किए जाने का असर सीधे छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है। उनके अनुसार शैक्षणिक संस्थानों, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में छात्रों के अधिकारों और अवसरों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने तथा अपनी आवाज मजबूती से रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सीधे सुनना तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक विमर्श में लाना बताया गया। इंदौर के कार्यक्रम में भी छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल सामने रखे।
टाउन हॉल में ये चेहरे रहे मौजूद
सतना में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू, पूर्व मंत्री सईद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, उर्मिला त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी, प्रदीप समदरिया, रामकुमार तिवारी, एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सोनी, रमेश द्विवेदी, सिद्धार्थ सिंह, स्वतंत्र मिश्रा, सतेंद निगम, अंकित गुप्ता, शुभम समदरिया (रैगांव), सुरेंद्र चौधरी, संजय तिवारी, रामप्रताप कुशवाहा, संजू अग्रवाल और राजू अग्रवाल सहित कांग्रेस के पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सतना के अखिल ने इंदौर में उठाई बेरोजगारी की बात
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सतना जिले के खरवाही निवासी अखिल कुशवाहा ने भी राहुल गांधी के साथ संवाद किया। इंदौर में मंच साझा करते हुए अखिल ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और बेरोजगारी की समस्या के समाधान की जरूरत पर जोर दिया।

रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह