सतना के टाउन हॉल में आईएमए और भारत विकास परिषद के आयोजन में 500 से अधिक लोगों ने हृदय स्वास्थ्य, जोखिम, बचाव और आपात स्थिति में सीपीआर की उपयोगी जानकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीखी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
टाउन हॉल में रविवार की शाम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं हुआ, बल्कि शहर ने कुछ घंटे धड़कनों के नाम कर दिए। मंच पर चिकित्सक थे, सामने शहर के लोग और बीच में एक ऐसा सवाल था जिसका जवाब हर परिवार से जुड़ा है। अचानक किसी की धड़कन थम जाए तो जान बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं? इसी सवाल को केंद्र में रखकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारत विकास परिषद ने ‘ दिल की बातें हम भी जानें’ के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य जागरूकता को घर-घर पहुंचाने की कोशिश की। 500 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक जनभागीदारी का रूप दे दिया। ‘दिल की बातें हम भी जानें’ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी भीड़ नहीं, बल्कि वह जानकारी रही जिसे उपस्थित लोग अपने परिवार और आसपास के लोगों तक ले जा सकते हैं। सतना के टाउन हॉल से निकला संदेश इसलिए अलग रहा—डॉक्टर इलाज कर सकते हैं, लेकिन संकट की पहली घड़ी में किसी की धड़कन थामने की जिम्मेदारी समाज को भी सीखनी होगी। यही ‘दिल की बातें हम भी जानें’ को एक सामान्य जागरूकता कार्यक्रम से आगे ले जाकर जनस्वास्थ्य की जरूरी पहल बनाता है। चार शहरों के विशेषज्ञ, एक मंच और सवाल पूरे शहर का & दिल्ली से डॉ. युगल मिश्रा, नागपुर से डॉ. प्रमोद आंबेडकर, रीवा से डॉ. एस.के. त्रिपाठी और जबलपुर से डॉ. नवीन शर्मा ने हृदय स्वास्थ्य, जोखिम कारकों, बचाव, शुरूआती संकेत और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी। आयोजन की खासियत यह रही कि विषय केवल चिकित्सकीय शब्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम नागरिक के लिए उपयोगी और व्यवहारिक तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण सीपीआर का जीवंत प्रदर्शन रहा। डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आलोक खन्ना और डॉ. विजयेता राजपूत ने प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर बताया कि अचानक हृदय की धड़कन रुकने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले प्रयास कितने महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
जब चिकित्सकीय जागरूकता में घुला संगीत & गंभीर चिकित्सकीय चर्चा के बीच प्रसिद्ध गायक सुनील लोधी की प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक और सांस्कृतिक रंग दे दिया। उनकी गायकी पर टाउन हॉल तालियों से गूंज उठा। भारत विकास परिषद के मार्गदर्शक जितेंद्र जैन, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. ललित गुप्ता, सोनिया खंडेलवाल और राजेश अग्रवाल ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
जनप्रतिनिधियों से लेकर चिकित्सकों तक दिखी भागीदारी & कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव, पार्षद आदित्य यादव, उपखंड अधिकारी राहुल सिलारिया, कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी, विंध्य चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश सुखेजा, महामंत्री मनोज कटारे, हिंदू पर्व समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, संयोजक कवलजीत सिंह सेठी, डॉ. राकेश मिश्रा, रामकृष्ण कॉलेज के निदेशक शम्मी पुरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आईएमए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद जैन, सचिव डॉ. दीपक साहू, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील बहल, कोषाध्यक्ष डॉ. डी.के. तिवारी, एमपीएएमएस सचिव डॉ. बृजेश चौधरी, कार्यक्रम में डॉ. मानिक गुप्ता, डॉ. अरुण नायक, डॉ. सुधा खरे, डॉ. एस.सी. खरे, डॉ. एच.पी. सिंह, डॉ. आर.के. नेमा, डॉ. राजेश जैन, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. संकल्प जैन, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. आलोक जैन, डॉ. संजीव प्रजापति, डॉ. हरि अग्रवाल, डॉ. हेमंत पांडे, डॉ. सी.एम. तिवारी, प्रदीप जैन, संदीप गुप्ता, पुरूषोत्तम अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम भारतीय, सुनील पटेल, दयाल कापड़ी, संजय गुप्ता, बलराम गुप्ता, विनोद पंडित, पुरुषोत्तम अग्रवाल और सुकमाल जैन सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और विशेषज्ञ वक्ताओं का परिचय डॉ. सारिका कालरा, डॉ. प्रतिभा दुबे, डॉ. सुमन जैन, अनीता ताम्रकार, आभा अग्रवाल, रजनी जैन और डॉ. मुदित जैन ने किया। आईएमए सचिव डॉ. आलोक खन्ना ने आभार व्यक्त किया।
मंच से ज्यादा महत्वपूर्ण था वह संदेश जो घर तक पहुंचा
दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और वंदे मातरम के सामूहिक गायन से शुरू हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अध्यक्ष अजय तेजवानी ने स्वागत भाषण दिया। संयोजक गोपाल धूत ने अतिथियों और विशेषज्ञ वक्ताओं का शॉल एवं तिलक से स्वागत किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने आयोजन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हृदय रोग के बढ़ते खतरे के बीच नागरिकों को बचाव के साथ-साथ आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। यह संदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हृदयाघात रक्त प्रवाह अचानक बाधित होने की गंभीर स्थिति है और तत्काल चिकित्सा सहायता जरूरी होती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।