सतना के विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में सतीश सुखेजा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने संदीप कुमार जैन को 243 मतों से हराकर इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की व्यापारिक संस्था विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में इतिहास रचते हुए सतीश सुखेजा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप कुमार जैन को 243 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। चेम्बर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी व्यक्ति को लगातार दूसरे कार्यकाल में अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। इससे पहले वर्तमान महापौर योगेश ताम्रकार जरूर दो बार (2006-08 और 2010 से 2012 तक) चेम्बर के अध्यक्ष रहे लेकिन उनके दोनों कार्यकाल अलग-अलग सत्रों में रहे। गौरतलब है कि विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार सतीश सुखेजा, संदीप कुमार जैन, अशोक अग्रवाल, मनोहर डिगवानी एवं राजेश खत्री चुनाव मैदान में थे लेकिन इनमें से शहर के व्यापारियोें ने वर्तमान अध्यक्ष सतीश सुखेजा पर भरोसा जताया और उन्हें लगातार दूसरी बार चेम्बर की कमान सौंपी। चेम्बर चुनाव के लिए 1587 मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे।
रुझानों को लेकर शुरुआत से ही रही गहमागहमी
चेम्बर चुनाव की मतगणना सोमवार की शाम चार बजे से निर्वाचन अधिकारी केपी शर्मा की देखरेख में शुरू हुई लेकिन इससे पहले ही चेम्बर भवन के आसपास चुनाव लड़ने वाले व्यापारियों और उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ने लगा था। हर कोई पल-पल की अपडेट ले रहा था। जैसे ही कार्यकारिणी सदस्यों के बाद पदाधिकारियों की गणना शुरू हुई वैसे ही रुझानों के साथ चेम्बर भवन के बाहर खड़े समर्थकोें का जोश बढ़ता गया।
अंत में कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम आए
विंध्य चेम्बर ऑफ कासर्म के अध्यक्ष व अन्य पदों के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए मतों की गिनती के लिए मतों के एकत्रीकरण का कार्य भले ही सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ हो लेकिन चेम्बर की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के परिणाम सबसे अंत में आए। अध्यक्ष व अन्य पदों के परिणाम आने के बावजूद कार्यकारिणी सदस्यों के नामों को लेकर देर रात तक गहमागहमी रही।
मनोहर हारे, पैनल से तीन लोग जीते
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंंडस्ट्रीज के अध्यक्ष का चुनाव भले ही मनोहर डिगवानी बुरी तरह से हार गए हो लेकिन उनके पैनल से चुनावी समर में उतरे तीन उम्मीदवारों ने व्यापारियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। मनोहर डिगवानी के पैनल से महामंत्री का चुनाव लड़ रहे मनोज कटारे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन एवं मंत्री मनोज अरोरा को चेम्बर चुनाव में विजय मिली है।
भाजपा ने जताया हर्ष
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश सुखेजा की शानदार जीत पर भाजपा जिला संगठन ने बधाई प्रेषित की है। भाजपा ने चेम्बर चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को भी जीत पर बधाई दी है।
भाजपा ने सतीश सुखेजा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिले के व्यापारियों की समस्याओं को हमेशा प्रमुखता के साथ उठाया। उनके नेतृत्व में विन्ध्य चेम्बर को जो मजबूती प्राप्त हुई थी उनके दोबारा विजयी होने पर चेम्बर नई ऊंचाइयों को छुयेगा।
भाजपा ने चेम्बर महामंत्री पद पर मनोज कटारे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोहर बाधवानी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन, मंत्री पद पर मनोज अरोरा, सहमंत्री पद पर हिमांशु अरोरा एवं कोषाध्यक्ष पद पर अमित अग्रवाल को भी जीत पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि नई कार्यकारिणी विन्ध्य चेम्बर को नई मजबूती प्रदान करेगी।
पिछली टीम के कई चेहरे गायब, दो दोबारा जीते
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स की पिछली टीम के कई चेहरे नई टीम से गायब हो गए हैं। जबकि सतीश सुखेजा के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी और कोषाध्यक्ष रहे अमित अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। दोनों इसी पद पर पिछले कार्यकाल में भी कार्यरत थे।
इन्हें मिली पराजय
संदीप कुमार जैन : संदीप कुमार जैन विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के पिछले कार्यकाल में महामंत्री थे, इस बार वे अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में थे, अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के लिए व्यापारियों का पर्याप्त विश्वास नहीं जीत पाए और उन्हें चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा।
हरिओम गुप्ता : विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष के बाद यदि किसी पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी तो वह पद था महामंत्री का। इस पद के लिए सतीश सुखेजा खेमे से हरिओम गुप्ता चुनाव मैदान में थे जबकि मनोहर डिगवानी के पैनल से मनोज कटारे किस्मत आजमा रहे थे। व्यापारियों ने महामंत्री पद के लिए डिगवानी पैनल के मनोज कटारे पर भरोसा जताया। पिछले कार्यकाल में हरिओम गुप्ता चेम्बर के मंत्री थे।
दीपक अग्रवाल : पिछले कार्यकाल में चेम्बर के कनिष्ठ उपाध्यक्ष रहे दीपक अग्रवाल भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें मनोहर डिगवानी पैनल के अभिषेक जैन ने हराया। दीपक अग्रवाल इस बार भी कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे।
कमल को भी मिली निराशा
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के पिछले कार्यकाल में सतीश सुखेजा के साथ सहमंत्री रहे कमल पुरुस्वानी को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बार वे कोषाध्यक्ष के लिए चुनावी समर में थे और उन्हें चेम्बर के वर्तमान कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने हराया।
ये थी पुरानी टीम
ये है चेम्बर की नई टीम
किसे - कितने वोट मिले
अध्यक्ष
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
महामंत्री
मंत्री
सहमंत्री
कोषाध्यक्ष


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।