सतना में विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम का घेराव किया। बैरीकेड तोड़े गए, पानी की बौछार हुई, प्रशासन से तीखी बहस के बाद महापौर और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट सिटी की बदहाल सड़कें, गंदे पानी की सप्लाई समेत लगभग 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव किया। चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अगुवाई में आयोजित इस घेराव में शहर की 51 व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। लगभग पांच घंटे चले व्यापारियों का धरना- प्रदर्शन किसी हाई वोल्टेज ड्रामा से कम नहीं रहा। परिसर में व्यापारी घुस न पाएं इसके लिए बैरीकेड लगाए गए। दस मिनट तक व्यापारियों ने नगर निगम परिसर के बाहर नारेबाजी की। जब कोई उनकी बात सुनने और ज्ञापन लेने नहीं आया तब आक्रोशित व्यापारियों ने बैरीकेड तोड़कर नगर निगम परिसर मेंप्रवेश किया। इस दौरान व्यापारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की गई। इससे नाराज व्यापारियों ने नगर निगम के फायर ब्रिगेड को घेर लिया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। अंत में व्यापारियों ने महापौर योगेश ताम्रकार और एडीएम विकास सिंह को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
उपायुक्त को ज्ञापन देने से इंकार, कमिश्नर लेने नहीं आए
निगम परिसर में भाषणबाजी कर रहे और प्रदर्शन कारी व्यापारियों से उनकी मांगों से जुड़ा ज्ञापन लेने उपायुक् त सत्यम मिश्रा मौके पर पहुंचे जिस पर व्यापारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया और वे कमिश्नर को ही ज्ञापन देने पर अडेÞ रहे,लेकिन कमिश्नर व्यापारियों का ज्ञापन लेने नहीं आए।
बेरीकेट लगाए जाने भड़के व्यापारी
निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे व्यापारी परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त और बैरीकेट देखकर भड़क गए,व्यापारियों ने कहा कि आज जनसुनवाई है और हम अपनी बात रखने आए हैं। व्यापारी हैं कोई आतंकवादी नहीं कि इतना तामझाम है। हमें रोकने के लिए बैरीकेट लगाने पड़े,हम तो शहर की समस्या पर शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा चाहते हैं। हमारा उद्देश्य हंगामा खड़ा करना नहीं है।

शब्दों की मर्यादा भूले व्यापारी
नगर निगम ने धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते समय व्यापारी सामाजिक मर्यादा भूल गए। दरअसल, निगम गेट में प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए चेम्बर के पूर्व मंत्री हरिओम गुप्ता ने स्मार्ट सिटी बनने और अब के हालातों का जिक्र करते हुए ऐसे शब्दों का उपयोग किया जो कि सामाजिक मर्यादा के खिलाफ माने जाते हैं। खासतौर पर व्यापारियों से तो उनके आंदोलन के दौरान ऐसे शब्दों की उम्मीद किसी को नहीं थी।
सतना स्मार्ट सिटी नहीं, विनाश सिटी हो गया है
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। आज सतना स्मार्ट सिटी नहीं विनाश सिटी बन कर रह गया है। हमारा पुराना शहर वाापस लौटा दो।
एसडीएम और चेम्बर अध्यक्ष के बीच बहस
धरना प्रदर्शन के दौरान ही व्यापारी और प्रशासन एक- दूसरे के आमने- सामने आ गए। एसडीएम राहुल सिलाड़िया और चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक- दूसरे को उंगली दिखाकर बात करने लगे। इस बीच चेम्बर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि व्यापारियों को जेल में डालने की धमकी दी जा रही है। आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
मैं भी व्यापारी पहले मैं जेल जाऊंगा
लगभग पांच घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों के बीच पहुंचे महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन समस्याओं को लेकर व्यापारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वे समस्याएं शहर में हैं। इस दौरान उन्हें बताया गया कि प्रशासन व्यापारियों को जेल में बंद करने की धमकी दे रहा है। इस पर महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि मैं भी व्यापारी हंू और व्यापारियों के दम पर ही महापौर बना हूं। यदि कोई व्यापारी जेल जाएगा तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, महामंत्री मनोज कटारे, मंत्री मनोज अरोरा, हिमांशु अरोरा, अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, चितेश ठक्कर, रोहन ठक्कर, संंदीप कुमार गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, विनोद गेलानी, मोहित अग्रवाल, आलोक नायक, छवि त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, शुभनय जैन, चंदभान दासानी, कमलेश्वर प्रसाद अग्रवाल, गुरमुख पंजवानी, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, रवि मीरानी, सचिन जैन, अनिल जाव्हरानी, लखन पटेल, सुभाष चैरसिया, अमित पुरस्वानी, गिरधरलाल शाह, विनोद होतचंदानी आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।