सतना के वार्ड 42 में बदबूदार, कीड़ायुक्त और बालू वाला पानी मिलने से लोग परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद व्यवस्था सुधारने में निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं, लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राजस्थान से आई बालू से पेयजल शुद्ध हो रहा हो या न हो रहा हो, लेकिन यह बालू पानी सप्लाई के साथ लोगों के घरों तक जरूर पहुंच रही है। हालांकि नगर निगम के जिम्मेदार शहर में शुद्ध पेयजल सप्लाई का दावा कर रहे हैं। पर ठीक इसके उलट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्र. 42 में पिछले कई दिनों से गंदा, बदबूदार, कीड़ायुक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर हो रहा है। लोग गंदा व बदबूदार पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। यहां तक कि पानी सप्लाई के साथ बालू भी लोगों के घरों में पहुंच रही है। पानी के साथ बालू जाने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का जहां सामना करना पड़ रहा है वहीं उनके मोटर पम्प भी खराब हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि निजी हाथों में पेयजल सप्लाई जाने की वजह से तमाम शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
ठेका सिस्टम ने बिगाड़ी सारी व्यवस्था
बताया जाता है कि जब से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था निजी हाथों में गई है तब से व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। वार्डों में न तो नियमित पेयजल सप्लाई हो रही है और न ही शुद्ध पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। पेयजल सप्लाई के निजी हाथों में जाने के बाद नगर निगम सिर्फ इस व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहा है। बीते दिनों महापौर योगेश ताम्रकार व तत्कालीन कमिश्नर डॉ. शेर सिंह मीना द्वारा व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे और व्यवस्था न सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके आज तक व्यवस्था में सुधार नहीं आया।
एक-दूसरे पर दोषारोपण
जब भी वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत सामने आती है तो पेयजल सप्लाई का काम देख रही संविदा एजेंसी कभी सीवर लाइन तो कभी शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को दोषी ठहराकर अपना पल्ला झाड़ लेती है लेकिन वास्तव में समस्या कहां है और इसका समाधान कैसे हो सकता है? इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी का परिणाम है कि शहर में समय-समय पर गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
घरों में लगातार गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है, सप्लाई वाले पानी के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह की पानी सप्लाई के चलते बेटा बीमार हो गया है और बेटी के पेट में दर्द हो रहा है। नगर निगम में कई बार गंदे पानी के सप्लाई की शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सुल्ताना बेगम
मटमैला व बदबूदार पानी पिछले कई दिनों से आ रहा है। पानी के साथ बालू भी आ रही है जिससे मोटर खराब हो गई है, कीड़ेयुक्त पानी से घर में लोग बीमार हो रहे हैं।
विनोद कोरी, आदर्श नगर, हवाई पट्टी
पिछले कई दिनों से गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई में आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। सप्लाई के पानी के साथ इन दिनों बालू भी आ रही है। कीड़े तो पिछले लम्बे समय से सप्लाई के पानी के साथ आ रहे हैं। इस पानी को पीकर परिवार के बच्चे, बूढे बीमार हो रहे हैं।
शीला साकेत
नगर निगम लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं उपलब्ध करवा पा रहा है। हम गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। गंदा व बदबूदार पानी आने की शिकायत कई बार किए जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
रनिया कोल
लगता है नगर निगम को इंदौर में गंदे पानी के चलते हुई मौतों की तरह सतना में भी हादसे का इंतजार है। वार्ड में लम्बे समय से बदबूदार और कीड़े युक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। अब तक इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है।
ममता
गंदे व बदबूदार तथा कीड़े युक्त पानी की सप्लाई की यह कोई नई समस्या नहीं है। लम्बे समय से यह समस्या सामने आ रही है। यह सिर्फ एक वार्ड की समस्या नहीं है, शहर के कई वार्डों में गंदे व बदबूदार पानी की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जब से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था निजी हाथों में गई है तब से अव्यवस्था मची हुई है। सप्लाई व्यवस्था निजी हाथों में जाने से मनमानी की जा रही है। कोई देखने- सुनने वाला नहीं है कि कैसा पानी सप्लाई किया जा रहा है?
वंदना सिंह तोमर, पार्षद वार्ड -42
शहर वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते हाल ही में शहर की तमाम पानी की टंकियों की सफाई कराई गई थी फिर भी यदि कहीं से गंदे व बदबूदार पानी के सप्लाई की शिकायत आ रही है तो दिखवा लेते हैं कि यह किस वजह से हो रहा है। वैसे तो प्लांट से शुद्ध और स्वच्छ पानी की सप्लाई की जा रही है।
राहुल पटेल, कार्यपालन यंत्री नगर निगम

रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह