मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।

मंडला। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टाटरी प्रवास के दौरान एक और खूबसूरत नजारा देखने को मिला। हेलीपैड की ओर जाते समय मुख्यमंत्री ने अचानक अपना काफिला एक निजी पब्लिक स्कूल के सामने रुकवाया और परिसर में पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर न केवल बच्चे बल्कि स्कूल का शैक्षणिक स्टाफ भी गदगद हो गया।
जिस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला स्कूल परिसर में रुका, उस समय विद्यालय में दैनिक प्रार्थना सभा (रुटीन असेंबली) चल रही थी। नन्हें-मुन्ने बच्चे ईश्वर से सबके कल्याण और मंगल की प्रार्थना कर रहे थे। बच्चों को अनुशासनबद्ध होकर प्रार्थना करते देख मुख्यमंत्री खुद को रोक न सके और सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री की इस अप्रत्याशित मौजूदगी से पूरे स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बेहद सहज और अपनत्व भरे माहौल में बातचीत की। उन्होंने बच्चों से एक-एक कर उनके नाम पूछे, वे किस कक्षा में पढ़ते हैं इसकी जानकारी ली और उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है, इस बारे में जाना। बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के मुख्यमंत्री के सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार ने बच्चों का दिल जीत लिया।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का आधार है, इसलिए पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई करें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा और मुख्यमंत्री का यह मानवीय रूप हर किसी के दिल को छू गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।