स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

एजुकेशन कॅरियर डेस्क। स्टार समाचार वेब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
एसबीआई की इस नई भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल की गई हैं। कुल पदों में से रेगुलर श्रेणी के तहत 7,680 और बैकलॉग के तहत 1,444 पद भरे जाएंगे, जिससे कुल पदों की संख्या 9,124 हो जाती है। स्टेटवाइज वैकेंसी की बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और कर्नाटक सर्किल में सबसे अधिक पद उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रिक्तियों का पूरा विवरण आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया गया है।

एसबीआई क्लर्क पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते उन्हें चयन के बाद 31 दिसंबर 2026 तक पासिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान भी किया गया है।
एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पद पर चयनित होने वाले कर्मचारियों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों पर प्रारंभिक बेसिक पे ₹26,730 प्रति माह होगी, जबकि कुल वेतनमान ₹24,050 से ₹64,480 के बीच रहेगा। इसके अलावा, मुंबई जैसे महानगरों में क्लैरिकल कैडर के कर्मचारियों की मासिक शुरुआती सैलरी भत्तों को मिलाकर लगभग ₹46,000 प्रति माह तक होगी। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और बैंक के नियमानुसार अन्य अनुमन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। छह अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉपियों में अंतर का दावा किया है।
मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह