एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 जल्द sbi.co.in पर। 541 पदों की भर्ती, स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, साइकोमेट्रिक टेस्ट और 3 साल से पहले नौकरी छोड़ने पर ₹2 लाख बॉन्ड की शर्तें जानें।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही PO मेन्स परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन घोषित कर सकता है। एक बार नतीजे जारी होने के बाद, सभी अभ्यर्थी अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सीधे वेबसाइट से परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
मेन्स के बाद अंतिम चरण: साइकोमेट्रिक टेस्ट
मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अंतिम और महत्वपूर्ण चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट (ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इस अंतिम चरण के अंकों के आधार पर ही एसबीआई द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस अंतिम सूची में स्थान पाने वाले 541 उम्मीदवारों को ही प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड इन चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले, एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज पर 'करियर' सेक्शन में जाएं और रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग-इन करें।
आपका एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती का विवरण और बॉन्ड की अनिवार्यता
इस भर्ती अभियान के तहत एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग के लिए आरक्षित हैं।
सामान्य वर्ग: 203 पद
ओबीसी: 135 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 50 पद
एससी (SC): 37 पद
एसटी (ST): 75 पद
₹2 लाख का बॉन्ड: चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय ₹2 लाख का सेवा बॉन्ड भरना होगा। यदि कोई उम्मीदवार जॉइनिंग के तीन साल के भीतर नौकरी छोड़ता है, तो यह बॉन्ड राशि जब्त कर ली जाएगी। हालांकि, तीन साल की सेवा पूरी करने के बाद उम्मीदवार इस बॉन्ड से मुक्त हो जाएंगे और नौकरी छोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।