रीवा जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से 90 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 45 से ज्यादा गांवों में अंधेरा छा गया, जबकि तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
गुरुवार की देर रात आए एक भीषण आंधी-तूफान ने रीवा जिले सहित यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई है। मात्र आधे घंटे तक चले इस काल बनकर आए तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और जनजीवन को पटरी से उतार दिया। तराई क्षेत्रों में इसका सबसे व्यापक और दर्दनाक असर देखने को मिला है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 90 से अधिक विद्युत पोल मलबे में तब्दील हो गए। कई दशक पुराने विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़कों पर आ गिरे, जिससे आवागमन ठप हो गया। चाकघाट, त्योंथर, जवा और सिरमौर के 45 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों को पूरी रात घने अंधेरे में काटने पर मजबूर होना पड़ा।
शहरी इलाकों का हाल 5 घंटे का ब्लैकआउट
आंधी-तूफान का असर सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी इसका भारी असर देखा गया। शहर में तकरीबन 5 घंटे तक पूरी तरह ब्लैकआउट रहा। पंचमठा क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी कार पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था।
बहाली के प्रयास जारी
स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमें सुबह से ही युद्ध स्तर पर काम में जुटी हुई हैं। गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है और टूटे हुए खंभों को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, नुकसान इतना बड़ा है कि समाचार लिखे जाने तक कई प्रभावित ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी।
कैप में रखा समर्थन मूल्य का गेहूं भीगा
इस प्राकृतिक आपदा ने प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। तराई क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया सरकारी गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए ऊपर लगाई गई टीन शेड हवा में उड़ गई। इसके बाद हुई तेज बारिश से लाखों का गेहूं पूरी तरह भीग गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
सात डिग्री लुढ़का पारा
मौसम विभाग द्वारा जारी नौतपा के दौरान आंधी-बारिश की संभावना जताई गई थी। बीती रात एकाएक बदले मौसम से जहां कई दरख्त उखड़ गए तो वहीं दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री था जो लुढ़ककर 38.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। जबकि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को यह 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। बड़ी बात यह है कि आर्द्रता में भी 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और वह 59 प्रतिशत जा पहुंचा है। हालांकि दिन की आर्द्रता अभी भी 29 प्रतिशत तक ही पहुंच पाई है। जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना बरकरार है तो वहीं आंधी तूफान भी संभावित है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।