मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। CBI का आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की और भोपाल ट्रायल को प्रभावित कर सकती हैं।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में दाखिल अपने काउंटर एफिडेविट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, घटना के ठीक अगले दिन आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने सबूत जुटाने और सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की व्यक्तिगत स्तर पर कोशिशें की थीं।
CBI ने आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष की सामाजिक और प्रशासनिक पकड़ बेहद मजबूत होने के कारण वे भोपाल में चल रहे सेशन ट्रायल को प्रभावित कर सकते हैं और गवाहों पर दबाव बना सकते हैं।
CBI द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए काउंटर एफिडेविट के अनुसार, मृतका की सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Retired District & Sessions Judge) हैं। घटना के समय वे भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं।
वहीं, उनके बेटे और मृतका के पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं। CBI ने अदालत को अवगत कराया है कि दोनों आरोपियों का कानूनी और प्रशासनिक तंत्र पर गहरा प्रभाव है। वर्तमान में आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह जेल में बंद हैं।
CBI की जांच रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई 2026 को ट्विशा की मौत के ठीक अगले दिन यानी 13 मई को गिरिबाला सिंह ने एक सीसीटीवी तकनीशियन से संपर्क किया था। उन्होंने घटना वाले समय के सीसीटीवी फुटेज की कॉपी अपने पास हासिल की।
इतना ही नहीं, उसी दिन गिरिबाला सिंह ने 'एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर' की संचालिका को फोन कर 12 मई को ट्विशा की आवाजाही की जानकारी ली। इसके तुरंत बाद कुछ संदिग्ध लोगों को भेजकर ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए गए। जांच एजेंसी ने अदालत के सामने इसे जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश का मुख्य आधार माना है।
CBI ने इस मामले में 17 अगस्त 2026 को आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत आरोप पत्र (Charge Sheet) दाखिल किया था।
वर्तमान में भोपाल स्थित अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय (Charge Frame) करने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसी दहेज मृत्यु (Dowry Death) और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं पर लगातार विस्तृत जांच कर रही है।
ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने भोपाल में चल रहे सेशन ट्रायल की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली स्थानांतरित (Shift) करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। पिता का तर्क है कि आरोपी पक्ष के न्यायिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष न्याय मिलना संभव नहीं है।
इसी याचिका पर CBI ने अपना जवाब दाखिल किया है, जिसमें एजेंसी ने भी इस बात से सहमति जताई है कि आरोपियों के रसूख और प्रभाव के कारण भोपाल में गवाहों को डराया या प्रभावित किया जा सकता है।
ट्विशा शर्मा की शादी 25 दिसंबर 2025 को भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के महज साढ़े चार महीने बाद, 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
ससुराल पक्ष ने पुलिस के सामने इसे आत्महत्या करार दिया था, जबकि ट्विशा के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया था।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा कराए गए पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पर मायके पक्ष और जांच एजेंसियों ने सवाल खड़े किए थे। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जिसके निर्देश पर 24 मई 2026 को दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड द्वारा ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम (Second Autopsy) कराया गया था।
एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और CBI की जांच के आधार पर ही मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।
मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। CBI का आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की और भोपाल ट्रायल को प्रभावित कर सकती हैं।
देवास के हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलने से मौत। 298 पेटी शराब जब्त, राजनीतिक कनेक्शन और टिमरनी सिंडिकेट की जांच जारी।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हुई। डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में 1.01 लाख शाखाओं, हिंदू सम्मेलनों, नशे के खिलाफ अभियान और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने समां बांधा, सीएम मोहन ने सेना दिवस की जानकारी दी और मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी खेली। जानिए पूरी खबर।
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह