देवास के हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलने से मौत। 298 पेटी शराब जब्त, राजनीतिक कनेक्शन और टिमरनी सिंडिकेट की जांच जारी।

देवास। स्टार समाचार वेब
देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी का कारोबार एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे संदिग्ध वाहन को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की आयशर ट्रक चालक द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब के सिंडिकेट को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से अवैध शराब से भरा एक वाहन इंदौर के रास्ते गुजरात भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया। इसमें खातेगांव, कन्नौद और सतवास थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हाईवे पर कड़ी नाकाबंदी की गई थी और पुलिस टीमें संदिग्ध वाहन का पीछा कर रही थीं।
रविवार देर रात करीब 2 बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर संदिग्ध आयशर वाहन रुका। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी साहस दिखाते हुए ड्राइवर को पकड़ने पहुंचे और उसे वाहन से नीचे उतरने को कहा। इसी दौरान ड्राइवर और टीआई के बीच झूमाझटकी हुई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ड्राइवर ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे टीआई संतुलन खोकर नीचे गिर गए। आयशर वाहन का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना में प्रयुक्त आयशर ट्रक का नंबर MP 43 H 4786 बताया जा रहा है। आबकारी अधिकारी पूजा गहलोत के अनुसार, जांच के दौरान ट्रक के नीचे एक विशेष गुप्त कंपार्टमेंट (हिडन केबिन) बना हुआ मिला, जिसमें अवैध शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।
प्राथमिक जांच में करीब 298 पेटी शराब बरामद होने की बात सामने आई है।
बोतलों पर लगे लेबल से स्पष्ट हुआ है कि शराब खरगोन स्थित ब्रेवरीज से तैयार की गई थी।
वाहन के पास कोई वैध परमिट नहीं था, जिससे यह पूरी तरह से अवैध तस्करी का मामला साबित होता है।
सूत्रों के अनुसार, यह अवैध शराब टिमरनी क्षेत्र की शराब दुकानों से लोड की गई थी। जांच की सुई टिमरनी के शराब ठेकेदारों और उनके नेटवर्क पर घूम रही है:
लाइसेंसी व मैनेजर से पूछताछ:
टिमरनी स्थित शराब कारोबारियों के दफ्तरों से जानकारी जुटाई जा रही है। बड़वानी निवासी लाइसेंसी और मैनेजर भूपेंद्र सिंह राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की सूचना है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल:
शुरुआती जांच में टिमरनी निवासी राहुल नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संबंध बताए जा रहे हैं। वहीं, खातेगांव में भाजपा से जुड़े कुछ स्थानीय लोगों की शराब ठेकों में दखल की बातें भी सामने आ रही हैं।
हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका मुख्य व्यवसाय बसों का है और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
देवास जिला पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबार को लेकर संवेदनशील रहा है। इससे पहले चंदाना गांव में जहरीली/केमिकलयुक्त शराब पीने से 13 लोगों की जान चली गई थी। उस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (जीतू पटवारी, उमंग सिंघार) के उग्र प्रदर्शन के बाद तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया था। हाल ही में पदस्थ नए एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायर और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन जांच जारी है।

राजकीय सम्मान के साथ टीआई दिलीप पुरी को देवास पुलिस ने विदाई थी और पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंपा।
देवास के हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलने से मौत। 298 पेटी शराब जब्त, राजनीतिक कनेक्शन और टिमरनी सिंडिकेट की जांच जारी।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हुई। डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में 1.01 लाख शाखाओं, हिंदू सम्मेलनों, नशे के खिलाफ अभियान और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने समां बांधा, सीएम मोहन ने सेना दिवस की जानकारी दी और मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी खेली। जानिए पूरी खबर।
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह