चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को हुई बारिश ने दो अलग-अलग तस्वीरें सामने रखीं। एक तरफ रिमझिम फुहारों से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर चित्रकूट में पहली ही बारिश ने सीवर व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया और उससे निकलने वाला गंदा पानी सीधे पवित्र मंदाकिनी नदी में जाकर मिलने लगा। धार्मिक नगरी में सामने आई इस तस्वीर से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। जानकारी के मुताबिक बारिश के दौरान गऊघाट के समीप स्थित सीवर मैनहोल दबाव नहीं झेल सका। देखते ही देखते मैनहोल से गंदा पानी बाहर निकलने लगा और सड़क से होते हुए सीधे मंदाकिनी नदी में पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए की सीवर परियोजना पहली ही बारिश में फेल साबित हुई है।
नदी संरक्षण के दावों पर सवाल
मंदाकिनी चित्रकूट की आस्था का केंद्र है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सीवर का दूषित पानी नदी में मिलने से न केवल जल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, बल्कि नदी संरक्षण के दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घाट के आसपास बदबू और गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सीवर लाइन की समय-समय पर सफाई और निगरानी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कराकर स्थायी समाधान की मांग की है।
मौसम ने दी राहत
उधर क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही और रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। पिंडरा, मझगवां और बिरसिंहपुर में बारिश की तस्वीरें सामने आई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहा। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत और शाम को 51 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। नमी बढ़ने और बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुली और लोगों ने राहत महसूस की। किसानों का कहना है कि मानसून पूर्व की यह बारिश खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए उपयोगी साबित होगी। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित और अच्छी बारिश के बाद ही खेती की गतिविधियां पूरी रफ्तार पकड़ पाएंगी।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह