सीधी जिले में बिना अनुमति वन और कृषि भूमि पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, विभागों की निष्क्रियता से पर्यावरण नुकसान, पीएम आवास के नाम पर दुरुपयोग, पेड़ों की कटाई और भूमि क्षरण गंभीर चिंता

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में बेखौफ होकर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। ईटा भट्ठे का संचालन करने वाले लोगों द्वारा वन भूमि को ही ताक में रखकर जंगलों के अंदर भट्ठे लगाने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा एमपी आवास की बात को लेकर कार्यवाही करने से बच रहा है। जबकि पीएम आवास के नाम पर ईट भट्ठा का संचालन कर इसका व्यवसायिक उपयोग करने से भी ऐसे लोग पीछे नहीं हट रहे हैं। जिले में वन और कृषि भूमि में ईटा भट्ठे का संचालन होने से पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। कार्यवाही के नाम पर खनिज विभाग जुमार्ना वसूली करने में जुटा हुआ है। वहीं वन विभाग इस मामले में अपने सीमित अधिकार होने की दुहाई देकर कार्यवाही करने से पीछे हटने की कोशिश में जुटा हुआ है। राजस्व विभाग के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से मौन नजर आ रहे हैं। जबकि कृषि भूमि के इस बेजा इस्तेमाल के खिलाफ होने वाली कार्यवाही के मामले में राजस्व विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में मकान निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन अपनी ओर से सभी प्रयास कर रहा है। इसी वजह से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। इसकी बड़ी कीमत वनों की हरियाली नष्ट कर और कृषि योग्य भूमि को बंजर होकर चुकानी पड़ रही है। लेकिन गरीबों को आशियाना देने के नाम पर राजनैतिक रोटी सेंकने के चक्कर में शासन और प्रशासन के अधिकारी इसे ओर पूरी तरह से मुंह मोड़े हुए हैं। अवैध ईट भट्ठों को लेकर उत्पन्न हो रहे विवाद की स्थिति को देखते हुए इन दिनों अधिकारी भी खासे परेशान हैं। विशेषकर वन विभाग के अधिकारी इस तरह के मामले में कार्यवाही न होने से हलाकान हैं। वहीं खनिज और राजस्व विभाग पीएम आवास निर्माण के लिए भारी मात्रा में ईट की जरूरत को पूरा करने के दबाव के बोझ तले दबे हुए हैं। इन अवैध ईट भट्ठे की आंच में वन और राजस्व क्षेत्र मेंं मौजूद हरे पेड़ पौधे भी झुलस रहे हैं। प्रशासन की इस उदारता से मनमानी पर उतर आए ईट भट्ठों के संचालक भट्ठे के लिए मिट्टी जुगाड़ करने के चक्कर में बड़े-बड़े पेड़ों के चारों ओर की मिट्टी को खोदकर निकाल रहे हैं। इससे पेड़ों की जड़ को नुकसान होने पर या तो वे सूखे जा रहे हैं या बारिश के दौरान धराशायी हो रहे हैं। यहां तक की वन विभाग के द्वारा विशेष रूप से संरक्षित किए गए क्षेत्रों में भी ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।