सीधी जिले के खोरखा जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरिया मुगुल चौक और दुअरा खुर्द के बीच खोरखा जंगल में सुबह करीब 10 बजे एक जला हुआ अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बीती रात किसी समय यह घटना हुई होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में जला हुआ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव बुरी तरह से जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर सडक किनारे पड़े एक गंभीर रूप से जले हुए शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बहरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटनास्थल का नजारा देखकर ऐसा आभाष हो रहा था कि आरोपियों द्वारा युवती की पहचान मिटाने का अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया गया। 200 मीटर के दायरे में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जिससे मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्र किया जा सके।
एसपी भी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं विवेचना में लगे पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी बनाई गई। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात मृतक युवती की पहचान संबंधी जानकारी जुटाने के साथ-साथ घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा पहचान और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
जनसामान्य से अपील
सीधी पुलिस ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला की पहचान अथवा उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो, तो तत्काल थाना प्रभारी बहरी अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों का सहयोग इस मामले के शीघ्र खुलासे में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है।
अज्ञात महिला का जला शव मिला है जिसको शिनाख्त कराने की कार्रवाई पूरी तेजी के साथ की जा रही है। घटना की विवेचना वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में चल रही है।
राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी, बहरी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।