सीधी के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में कल शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिसमें एक ही हालत नाजुक है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लगातार शिकायत पर कार्यवाही के अभाव का परिणाम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस जमीनी विवाद को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं फिर भी पुलिस कार्रवाई करने से दूरी बनाए थी। खैरा गांव में कल शुक्रवार को इसी वजह से जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार कल सुबह करीब 8:30 बजे खैरा गांव निवासी रजनीश जायसवाल पिता छविलाल 19 वर्ष, अनिल जायसवाल पिता छविलाल 23 वर्ष एवं छविलाल पिता समई 42 वर्ष, प्रमिला पति सोनू 26 वर्ष, गुड्डू जायसवाल पति छविलाल 40 वर्ष के साथ श्रीभान जायसवाल, शंकरलाल, दिवाकर, सुशीला, रानी, अन्नू जायसवाल द्वारा मारपीट गई है। घटना में 5 लोग चोंटिल हुए हैं।
इनदिनों जिले भर में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी हाल में ही कमर्जी थाना के प्रभारी पर जानलेवा हमला, फिर गुरुवार को जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा के चौहट्टा टोला में शासकीय भूमि और सार्वजनिक हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद जो हिंसक झड़प में बदल गया। वहीं भदौरा कुसमी थाना अंतर्गत इसी तरह का मारपीट का वीडियो सामने आया, जबकि कल शुक्रवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत खैरा गांव में इस तरह का वीडियो सामने आया जिससे देखने वाले भी यह समझ जाएंगे कि किस तरह मारपीट की वारदातें हो रही हैं फिर भी पुलिस अनजान बनी हुई है।
थाने में जैसे ही शिकायत आएगी जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का काम निष्पक्ष रूप से रहता है। यदि दोषी मारपीट की वारदातें किए हैं तो वो बक्से नहीं जाएंगे।
विवेक द्विवेदी, थाना प्रभारी, कोतवाली
हर दिन होने लगे हैं वीडियो वायरल
इन दिनों सीधी जिले में मारपीट की वारदातों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरस होते हैं जिस पर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई करने की पहल की जानी चाहिए। क्योंकि ऐसी वारदातों से सीधी जिले का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों अपनी कार्यवाहियों को वक्त पर अंजाम न देने के कारण कटघरे में आ जाता है और जिले के बाहर भी जिला और पुलिस प्रशासन की भारी बेज्जती होती है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लाठी-डंडा से मारपीट का नजारा सामने आया है। इस घटना में अनिल जायसवाल को बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले को लेकर परिवारजनों में दहत का माहौल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।