सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
मड़वास थाना क्षेत्र के लोहझर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। बुधवार रात महिला से मिलने पहुंचे सिंगरौली निवासी युवक को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पकड़कर रस्सी से बांधने और कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने महिला और दोनों पक्षों के बयान लिए हैं तथा वायरल वीडियो और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ममता सिंह (27) की शादी वर्ष 2016 में कमलेश सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला के अनुसार, उसने ही सचिन सिंह को बुधवार रात करीब 9 बजे अपने ससुराल मिलने के लिए बुलाया था। युवक के वहां पहुंचने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि युवक को उसने अपनी इच्छा से बुलाया था और उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं हुई।
हालांकि, महिला का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर करीब तीन घंटे तक रखा गया। महिला ने पुलिस के सामने यह भी कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और सचिन के साथ जाना चाहती है। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
रात में दोनों पक्ष पहुंचे, महिला के बयान लिए
मड़वास थाना प्रभारी राकेश बैस के मुताबिक, मामला टिकरी चौकी क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। महिला के बयान लिए गए और दोनों पक्षों से हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद महिला को वहां से भेज दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, उस समय किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी थी।
पति ने अगले दिन थाने पहुंचकर दिया आवेदन
घटना के अगले दिन गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे महिला के पति कमलेश सिंह थाने पहुंचे और आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते, क्योंकि उनकी पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। पुलिस अब महिला के बयान, पति के आवेदन और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पूरे संदर्भ की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने शैलेश के. पाठक को जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष प्रयोजन साधन (SPV) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एनएसई के पूर्व सलाहकार पाठक का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी। लालघाटी में किसानों ने ड्राफ्ट की कॉपी जलाई। 78 गांवों के किसानों ने 5000 आपत्तियां दर्ज कराईं। BIZ-1 और BIZ-2 जोन हटाने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की मांग।
भोपाल में 26 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च और राहुल गांधी के संभावित दौरे से पहले पुलिस कमिश्नर ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जानिए कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच शुरू हुए राजनीतिक वार-पलटवार की पूरी खबर।
पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के पास अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र होने मात्र से बच्चों को उस जनजाति का सदस्य होने का स्वत: अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 10 अगस्त 2026 की अधिसूचना को वैध ठहराते हुए कामकाज पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब नए परमिट जारी करने और अंतरराज्यीय बस संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।