सीधी जिले के कुचवाही में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के गड्ढे में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सुरक्षा इंतजामों की घोर लापरवाही पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। विधायक और कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे।

सीधी, स्टार समाचार वेब
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कुचवाही के समीप मझरेटी में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के समीप गड्ढे में भरे बरसात के पानी में शनिवार की सुबह दो सगे भाइयों की जल समाधि बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनो बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है।
क्या थी घटना
मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कुचवाही निवासी अखिलेश गुप्ता के दो बेटे प्रीतम गुप्ता 13 वर्ष एवं नितेश गुप्ता 10 वर्ष खेलते हुए निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के गड्ढे के समीप चले गए थे। गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने के कारण बच्चे आपस में मस्ती करते वक्त इसकी गहराई समझ नहीं पाए और उसी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मचुर्री पहुंचाया गया।
परिजनों व आम लोगों में दिखा आक्रोश
इस घटना से मृतक बच्चों के परजनों एवं क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। लोगों का कहना है कि रेलवे ब्रिज का जहां निर्माण कराया जा रहा है वहां निर्माण एजेंसी द्वारा न कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा है। यहां तक कि कोई निगरानी नहीं होती और न कोई बैरिकेटिंग की गई है। परिजनों ने मांग की है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को 50लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। आगे से हर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हों, ताकि कोई और बच्चा यूं न छिने। ये सिर्फ हादसा नहीं ये प्रशासन की चुप्पी और सिस्टम की गफलत से हुई हत्या है।
मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं सीधी विधायक
मझरेटी में निमार्णाधीन रेलवे पुल के समीप बने गहरे गड्ढे के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत की खबर मिलने पर सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक मृतक के परिजनों से मिलने मचुर्री पहुंची और शोक जताते हुए सांत्वना दी। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति आगे न हो इसके लिए भी जन प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया है।
सरकार की लापरवाही का नतीजा : ज्ञान
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए पीड़ित प्रति परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीधी के कुचवाही गाँव में सरकार और उसके इस निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार निर्माण एजेंसी की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने 10 और 13 साल के दो मासूम भाइयों की जिÞंदगी छीन ली। दोनों बच्चे मझरेटी में निमार्णाधीन रेलवे पुल के पास बने पानी के गड्ढे में डूब गए। पुल के पास न कोई सुरक्षा घेरा था, न चेतावनी बोर्ड, न निगरानी। ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि यह घटना उन तमाम वादों, भूमिपूजन और नारों पर करारा तमाचा है, जो भाजपा द्वारा झूठे विकास के नाम पर गढ़े गए हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, और उस स्थान की तत्काल जांच कराकर गड्ढे को भरा जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।