सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश से बचने के लिए न्यायालय परिसर में बने एक भवन की छांव में खड़े लोगों पर अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे विभिन्न न्यायिक कार्यों के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग रामपुर नैकिन न्यायालय पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग न्यायालय परिसर में बने भवन की आड़ में खड़े हो गए। तभी अचानक भवन की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसकी चपेट में चार लोग आ गए।
हादसे में सुखसेन केवट की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने बेटे राजेश केवट के साथ न्यायालय आया था। हादसे में राजेश केवट गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका उपचार जारी है। दूसरे मृतक की पहचान राम सजीवन साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम सजीवन साहू अपने बड़े भाई सजाही साहू के साथ न्यायालय आया था। हादसे में राम सजीवन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई सजाही साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने हटाया मलवा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर नैकिन, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। प्रारंभिक आशंका के चलते यह भी देखा गया कि कहीं मलबे में अन्य लोग तो नहीं दबे हैं। बचाव दल ने सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर पूरे क्षेत्र की तलाशी ली।
क्या बताया प्रत्यक्षदर्शी ने
प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि अचानक तेज बारिश शुरू होने पर न्यायालय परिसर में मौजूद लोग बचाव के लिए भवन की दीवार के पास खड़े हो गए थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और कई लोग उसके मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि- हमारे देखते ही देखते यह हादसा हो गया। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश और भवन की जर्जर स्थिति के कारण दीवार अचानक ढह गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
चुरहट विधायक ने जताया शोक
इस गंभीर घटना हादसे को लेकर चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट में गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि- रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर का ये हादसा प्रशासनिक लापरवाही और सार्वजनिक भवनों के रखरखाव में गंभीर उदासीनता को उजागर करता है। दो अनमोल जिंदगियों का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भवनों की जर्जर स्थिति पर सवाल
यह हादसा शासकीय भवनों की जर्जर स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवनों का निरीक्षण और मरम्मत कराई जाती, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को ऐसे जर्जर शासकीय भवन पहले क्यों नहीं दिखाई देते। क्या किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेंगे।
इनका कहना है
न्यायालय परिसर में दीवार गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हुए है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की पुलिस विवेचना जारी है।
सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी, रामपुर नैकिन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।