सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी शहर के दो प्राइवेट बैंक्स पिछले डेढ़-दो महीनों से जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों की मजदूरी के भुगतान को लेकर अपनी राजनीति करने में जुटे हुए हैं। इन दो प्राइवेट बैंक्स द्वारा करोड़ों रुपए का भुगतान तेंदूपत्ता संग्राहकों को ना करके अपने बैंक की क्रेडिट अपने हेड आॅफिस में चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। बेचारे गरीब श्रमिक इन दोनों बैंकों के चक्कर लगा लगाकर हैरान परेशान हैं। जिले के तेंदुपत्ता संग्राहकों की मजदूरी भुगतान में एचडीएफसी एवं एक्सिस बैंक रोड़ा बने हुए हैं। करीब डेढ़ महीने में अभी तक लगभग 50 फीसदी संग्राहकों को ही मजदूरी भुगतान हो चुका है। भीषण गर्मी की तपती दोपहरी में जंगलों में तेंदुपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों को जुलाई के महीने में ऐसे समय में मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है जब उनको सबसे ज्यादा पैसों की आवश्यकता है। बच्चों की फीस, खाद-बीज, ट्रैक्टर से जुताई, कच्चे घरों की खपरैल की मरम्मत आदि कार्यों के लिए गरीब संग्राहकों को इन दिनों पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे समय में दोनो बैंक मजूदरी भुगतान करने के बजाय तरह-तरह की बहानेबाजी बता रहे हैं।
जिले में लगभग 96 हजार हैं तेंदूपत्ता श्रमिक
जिले में लगभग 96 हजार तेंदुपत्ता श्रमिक हैं। तेंदूपत्ता श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए जिला वनोपज संघ सीधी के प्रबंध संचालक की ओर से 47 करोड रुपए 51 समितियों के खाते में जमा कराए गए थे। करीब डेढ़ माह से यह राशि बैंकों में जमा है। साथ ही संग्राहकों के बैंक खातों की पूरी सूची भी जिला लघु वनोपज तेंदूपत्ता सहकारी संघ की ओर से बैंकों में जमा की गई थी। बैंकों में 51 समितियों के रोकड पाल और समिति प्रबंधक के संयुक्त खाते में यह राशि जमा कराई गई है। एक्सिस बैंक सीधी एवं एचडीएफसी बैंक सीधी की ओर से ई-केवायसी की बहानेबाजी लंबे समय से की जा रही है। वहीं जिला लघु वनोपज तेंदूपत्ता सहकारी संघ समिति के अध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि अधिकांश लोगों की ई-केवायसी पहले से ही है फिर भी बैंक द्वारा अकारण ही भुगतान में पेंच फंसाया गया है।
भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: पंकज
जिला लघु वनोपज (तेंदूपत्ता) सहकारी बैंक मर्यादित सीधी के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि जिले में लगभग 96 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक कार्यरत हैं। तेंदुपत्ता का कार्य गर्मी के दिनों में ही लगभग 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जाता है। मध्य प्रदेश में सीधी जिले का तेंदूपत्ता संग्रहण में प्रत्येक वर्ष दूसरा स्थान रहता है। इस वर्ष साख कर्तन एवं तेंदूपत्ता संग्रहण मिलाकर सीधी जिले में लगभग 47 करोड रुपए का काम किया गया है। भुगतान के लिए तीन किस्त में समूची राशि लगभग डेढ़ माह पहले बैंकों को भेजी जा चुकी है। सभी 51 प्राथमिक वनोपज समितियों ने बैंक में चेक काटकर फडवार सूची जमा किए हैं फिर भी बैंकों द्वारा मजदूरों के खाते में भुगतान नहीं भेजा जा रहा है। यदि भेजा भी है तो आधा-अधूरा जिसकी जानकारी 23 जून को बैंक एवं कलेक्टर तथा अन्य को दी गई। इस पूरे मामले की जानकारी बीते 9 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री तथा 13 जुलाई को कलेक्टर को दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह में बैंकों द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता तो संग्राहक आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे
तेंदुपत्ता संग्राहकों को यदि बैंकों में राशि जमा होने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो निश्चित ही यह बड़ी समस्या है। मैं इस संबंध में कलेक्टर से बात करके यथाशीघ्र इसका समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास करूंगी।
रीती पाठक, विधायक, सीधी
गरीब श्रमिकों का मजदूरी भुगतान न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
कांग्रेस के जमाने में कुं. अर्जुन सिंह द्वारा व्यवस्था बनाई गई थी कि तेंदुपत्ता मजदूरी के साथ बोनस का भुगतान भी जल्द से जल्द होना चाहिए। यदि आज भाजपा सरकार में तेंदुपत्ता श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस श्रमिकों के साथ है। यदि जल्द भुगतान नहीं होता तो कांग्रेस आंदोलन प्रदर्शन में साथ रहेगी।
ज्ञान सिंह, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सीधी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।