सिंगरौली जिले के शहरी और ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है। कार्यकर्ताओं पर सुपरवाइजर के कमीशन दबाव, बंदरबांट और योजनाओं के कागजी संचालन से नौनिहालों और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुँच पा रहा।

सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के शहरी एवं ग्रामीण केंद्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यूं कहें तो शासन की योजना सिर्फ कमाई का जरिया बन गया है और शिकायतों पर अमल डालने की बजाए अधिकारी भी कतराते नजर आ रहे है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता का खेल खेला जा रहा है। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय में स्थित शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों के हाल इस कदर पंगु बने हुए है कि कोई इनका ख्याल रखने वाला नहीं है। वैसे तो कागजों में दिखाने के लिए सुबह से ही केंद्र खोले जा रहे है, लेकिन वास्तविकता देखी जाय तो आंगनबाड़ी केंद्र एकाध घण्टे खोलकर कोरमपूर्ति की जा रही है। जब शहरी क्षेत्र का हाल इस कदर बना हुआ है तो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों की बात करना ही अजीब पहेली लग रही है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर, सहायिका, सुपरवाइजर तथा परियोजना अधिकारी के साथ मुख्यालय में बैठे अधिकारी, कर्मचारी एक गुत्थे में बधे हुए है। चर्चा है कि आंगनबाड़ी केंद्र किस मकसद से खोले गए है और इसका उद्देश्य क्या है। जो भी हो लेकिन शासन के नियमों को दरकिनार कर बंदरबांट का खेल जारी है। कभी भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में नौनिहालों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कार्यकर्ताओं पर सुपरवाइजर का धौंस
आरोप है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकतार्ओं से सुपरवाइजर ही अपना धौंस जमाती रहती है। यहां तक कि कमीशन का दबाव भी बनाया जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक सहायिका ने बताया कि हर सप्ताह सुपरवाइजर का आना निश्चित रहता है। सिर्फ धौंस जमाकर कुछ न कुछ मांग रहती है, जब कभी-कभार नहीं मिलता तो शिकायत की धमकी दी जाती है।
योजनाओं का नही मिल रहा लाभ
महिला एवं बाल विकास विभाग में दर्जनभर महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित है। चाहे महिलाओं के लिए हो या फिर नौनिहालों के लिए इसके लिए लाखों-करोड़ों रूपए योजनाओं के तहत सरकार खर्च कर रही है। फिर भी योजनाएं कागजी रूप धारण कर जमीनी स्तर को भूल गयी है।
निजी कार्य पर दिलचस्पी
बात की जाय तो महिला बाल विकास विभाग अधिकारी की तो सिर्फ अपने निजी कार्य पर ज्यादा ही दिलचस्पी रख है। अगर उनसे जिले में स्थापित केंद्रों की शिकायत की जाय तो आश्वासन भी देना उचित नहीं समझते। इसी के चलते कर्मचारी भी बेलगाम हो गये है और इनके द्वारा छूट भी शायद प्रदान की गयी है। जबकि जिम्मेदारी अधिकारी को केन्द्रो का भ्रमण कर जायजा लेना चाहिए कि केन्द्रो में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ महिलाओं और नौनिहालों को मिल रहा है या नही। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नही कर पा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।