×

रीवा में फर्नीचर फैक्ट्री सील, कोर्ट पहुंचते ही वन अफसर कार्रवाई से मुकर गए

रीवा में फर्नीचर फैक्ट्री पर वन विभाग की रेड और सील कार्रवाई कोर्ट में टिक नहीं पाई। अफसर मुकर गए, मामला खारिज हुआ।

By: Yogesh Patel

Feb 09, 202612:50 PM

view13

view0

रीवा में फर्नीचर फैक्ट्री सील, कोर्ट पहुंचते ही वन अफसर कार्रवाई से मुकर गए

हाइलाइट्स:

  • वन विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर रेड कर दुकान सील की
  • कोर्ट में तलब होने पर अफसर कार्रवाई से ही मुकर गए
  • सीसीटीवी फुटेज में पूरी कार्रवाई कैद, अब माफी मांगते फिर रहे अधिकारी

रीवा, स्टार समाचार वेब

वन मंडल रीवा के अफसरों के कारनामें खत्म नहीं हो रहे हैं। अभी रेंजर का तेंदूपत्ता फर्जीवाड़ा का प्रकरण सामने ही आया था। अब नया मामला एक फर्नीचर फैक्ट्री में रेड का भी आ गया है। फर्नीचर फैक्ट्री में सुनियोजित तरीके से रेड मारी गई। दुकान को सील कर दिया गया। लाइसेंस नहीं होने पर कार्रवाई की गई थी। दुकानदार को जब विभाग से राहत नहीं मिली तो वह कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने वनअफसरों को तलब किया। जवाब मांगा तो अफसर कोर्ट में कार्रवाई से ही मुकर गए। मामला तो खारिज हो गया लेकिन इनकी कारस्तानी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले वन मंडल रीवा रेंज की टीम ने रामसागर मंदिर के आगे हिरौल में संचालित एक फर्नीचर निर्माण फैक्ट्री में रेड मारी थी। रेड मारने कई वनकर्मी और साथ में रेंजर पहुंचे थे। फैक्ट्री में किसी भी तरह की लकड़ियों की चिराई आदि नहीं मिली। सिर्फ प्लाई से फर्नीचर का निर्माण होना पाया गया था। इसके अलावा फर्नीचर में लगने वाली लकड़ियां दूसरे जगहों से खरीद कर लाई जाती हैं। इसी फैक्ट्री में वन विभाग की टीम ने रेड मारी थी। दुकान का लाइसेंस मांगा था। लाइसेंस नहीं मिलने पर वन विभाग की टीम ने दुकान और फैक्ट्री को सील कर दिया था। फैक्ट्री का संचालन अवैध बताया गया था। 

इस मामले में दुकानदार को काफी दिनों तक वन विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों ने परेशान किया था। संचालक ने सीसीएफ से भी मुलाकात की थी। वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद दुकानदार ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में मामल पहुंचा तो वन विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया। कोर्ट पहुंचते ही रीवा रेंजर कार्रवाई से ही मुकर गए। उन्होंने कोर्ट के सामने कहा कि किसी तरह की सील की कार्रवाई ही नहीं की गई। कोर्ट में वन विभाग के अधिकारियों के मुकरने के बाद मामला खारिज कर दिया गया और दुकान फिर से खुल गई। 

लाइसेंस नहीं लगता फिर भी कार्रवाई की

फैक्ट्री संचालक लवकुश मिश्रा ने कहा कि हमारा काम लकड़ियों की कटाई नहीं है। सिर्फ फर्नीचर का निर्माण करते हैं। प्लाई का काम होता है। इसके अलावा जो बीट बगैरह लगती है वह बाहर से खरीदते हैं। इसके बाद भी पूरी टीम ने फैक्ट्री में रेड मारी थी। अधिकारी ऊपर से दबाव की बात कहते हुए कार्रवाई किए थे। कोर्ट में मामला पहुंचने पर अधिकारियों ने कहा किसी तरह की कार्रवाई ही नहीं किए हैं। 

माफी मांगते फिर रहे

पहले फैक्ट्री संचालक पर वन परिक्षेत्र के अधिकारी कार्रवाई कर दबाव बना रहे थे। बाद में जब मामला कोर्ट पहुंचा और खुद फंसते नजर आए तो फैक्ट्री संचालक के आगे पीछे घूम रहे हैं। फैक्ट्री में रेड और सील की कार्रवाई का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पूरी रिकार्डिंग है। जिस कार्रवाई से कोर्ट में वन अधिकारियों ने इंकार किया है। वह रिकार्डिंग में है। यही वजह है कि फैक्ट्री संचालक से अब वन अफसर माफी मांगते फिर रहे हंै। कार्रवाई को गलती बता रहे हैं। इस मामले में सीसीएफ से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ग्वालियर: स्कॉर्पियो-ऑटो में भिड़ंत... हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत

ग्वालियर: स्कॉर्पियो-ऑटो में भिड़ंत... हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के समीप हुआ। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चला रहे ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर एक वाहन से टक्कर मारी।

Loading...

Mar 27, 20269:54 AM

सिंहस्थ 2028: मुख्यमंत्री यादव ने किया उज्जैन में क्षिप्रा तट के नए घाटों का निरीक्षण

सिंहस्थ 2028: मुख्यमंत्री यादव ने किया उज्जैन में क्षिप्रा तट के नए घाटों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों और पुल का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और सुगम मार्ग बनाने के दिए निर्देश।

Loading...

Mar 26, 20266:43 PM

मध्यप्रदेश: पीएस हों, कमिश्नर या फिर कलेक्टर... आदेश की अनदेखी नहीं चलेगी

मध्यप्रदेश: पीएस हों, कमिश्नर या फिर कलेक्टर... आदेश की अनदेखी नहीं चलेगी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में दीनारपुर जमीनी केस की सुनवाई के दौरान जिम्मेदार अफसरों की देरी पर सख्त रुख अपनाया। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने फटकार लगाते हुए दो टूक शब्दों में कहा- अफसर भले ही देर से जागे हों, लेकिन अब नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

Loading...

Mar 26, 20262:54 PM

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।

Loading...

Mar 26, 202610:39 AM