राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।

फाइल फोटो
शिलांग पुलिस ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
शिलांग/ इंदौर। स्टार समाचार वेब
बीते साल 2025 में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी पेंच फंस गया है। मेघालय सरकार ने इस मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत से आरोपी की जमानत को तुरंत रद्द करने की गुहार लगाई है। गुरुवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
टाइपिंग की गलती बनी जमानत का आधार
मेघालय हाईकोर्ट ने 29 जून को निचली अदालत द्वारा सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत को बरकरार रखा था। हाईकोर्ट ने यह राहत इस तकनीकी आधार पर दी थी कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को सौंपे गए दस्तावेजों में कुछ खामियां थीं। सरकारी पक्ष ने स्पष्ट किया है कि कागजातों में एक छोटी सी 'टाइपिंग मिस्टेक' हुई थी, जिसके चलते कानूनी धाराओं का उल्लेख गलत हो गया था। इसी तकनीकी चूक का लाभ उठाकर आरोपी जमानत पाने में सफल रही। राज्य सरकार की दलील है कि आरोपी के देश छोड़कर भागने की प्रबल आशंका है, इसलिए उसे कस्टडी में लेना आवश्यक है।
संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश
यह मामला 23 मई 2025 का है, जब राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के सोहरा में हनीमून मनाने पहुंचे थे। अचानक दोनों के लापता होने के बाद, 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सोनम ने पैसों और संपत्ति के लालच में अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने सुपारी किलर का सहारा लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। अब राज्य सरकार इस हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी को दोबारा जेल भेजने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
यह भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत पर बाहर सोनम का बड़ा दावा, कहा- 'मैं नेपाल नहीं, शिलांग में हूं'
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां का सोनम पर बड़ा आरोप, CBI जांच की मांग

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।