इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक की मां ने आरोपी सोनम और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फोन सुविधा, तंत्र-मंत्र और सीबीआई जांच की मांग को लेकर बड़ा खुलासा।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है। मृतक राजा रघुवंशी की मां ने मुख्य आरोपी सोनम के बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो महिला समाज और अग्नि के सामने पति को दिए सात वचनों का सम्मान नहीं कर सकी, वह अदालत और देश के कानूनों का पालन क्या करेगी? उन्होंने सोनम के कोर्ट के नियमों का पालन करने वाले दावे को ढोंग करार दिया है।
राजा की मां ने सवाल उठाया कि यदि सोनम को शिलॉन्ग में ही बसना था, तो मेरे बेटे की जान लेने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम ने बेहद शातिर तरीके से झूठ बोलकर यह साजिश रची। आज आरोपी शिलॉन्ग में पूरी आजादी के साथ रह रही है और इंदौर आने की उसकी कोई योजना नहीं है। मां ने बिलखते हुए कहा, "मैंने अपने बेटे को किन मुश्किलों में पालकर बड़ा किया, यह सिर्फ मैं जानती हूँ। उसने महज चंद पलों में मुझसे मेरा बेटा छीन लिया।"
पीड़ित मां ने सोनम के माता-पिता की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम को बचाने के लिए उसका पूरा परिवार आर्थिक और नैतिक रूप से उसका साथ दे रहा है। मां के मुताबिक, सोनम के पिता शिलॉन्ग जाकर उसे ताबीज बांधकर आए हैं, जो उसके गले में साफ देखा जा सकता है। तंत्र-मंत्र और बाहरी शक्तियों का सहारा लेकर मामले को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
हत्याकांड की आरोपी होने के बावजूद सोनम के पास महंगे मोबाइल फोन और परिवार से मिल रही लगातार आर्थिक मदद पर भी मां ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम जेल के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए रोजाना अपनी माँ से वीडियो कॉल पर बात करती है और कोर्ट में इस तरह घूमती है जैसे वह कोई आरोपी नहीं बल्कि 'हीरोइन' हो।
राजा की मां ने कहा कि वे शुरू से ही इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि शुरुआत में ही केस सीबीआई को सौंप दिया जाता, तो 'ट्विशा हत्याकांड' की तरह ही इस मामले से जुड़े अन्य चेहरे और मददगार भी बेनकाब हो जाते। उन्होंने सरकार से न्याय के लिए अब भी निष्पक्ष सीबीआई जांच की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें..
राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत पर बाहर सोनम का बड़ा दावा, कहा- 'मैं नेपाल नहीं, शिलांग में हूं'

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।