केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में फेरबदल और विस्तार जल्द हो सकता है, इसको लेकर चर्चाएं सुर्खियों में हैं। इन सब के बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि क्या लगातार भाजपा के साथ खडेÞ विंध्य को भी प्रधानमंत्री मोदी की टीम में हिस्सेदारी मिलेगी या नहीं? मोदी की टीम में विंध्य से किसी सांसद को यदि शामिल किया जाएगा तो वह कौन होगा? बहरहाल मोदी की टीम का हिस्सा बनने की दौड़ में सतना से पांच बार के सांसद गणेश सिंह सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसके बाद शहडोल सांसद हिमान्द्री सिंह का नाम भी चर्चा में है।
यदि केन्द्र में सतना के प्रतिनिधित्व की बात करें तो सतना को लगभग साढ़े तीन दशक पहले 1991 में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी तब कांग्रेस से सतना के निर्वाचित सांसद कुंवर अर्जुन सिंह, पीवी नरसिंहाराव की सरकार में मानव संसाधन मंत्री बनाए गए थे। हालांकि कुंवर साहब को एक बार फिर 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में केन्द्रीय मंत्री बनने का मौका मिला था लेकिन उस समय कुंवर साहब राज्यसभा सांसद थे। कांग्रेस के कार्यकाल में केन्द्र में सतना के प्रतिनिधित्व के बाद से भले ही सतना और विंध्य की जनता भाजपा के साथ लोकसभा चुनावों में खड़ी रही हो लेकिन अभी तक भाजपा ने विंध्य को केन्द्र में प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। अब एक बार फिर जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की सुगबगाहट तेज हुई है, ऐसे में लोगों की एक बार फिर से उम्मीद जागी है कि मोदी कैबिनेट में इस बार विंध्य खासकर सतना को प्रतिनिधित्व अवश्य मिलेगा।
गणेश सिंह 5वीं बार सांसद
सोशल मीडिया और रजनैतिक हलकों में चल रही चर्चाओं की माने तो मोदी मंत्रिमंडल में विंध्य के जिन दो सांसदों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है, उनमें सतना से पांच बार के सांसद गणेश सिंह एवं शहडोल संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हिमान्द्री सिंह का नाम प्रमुख है। वैसे तो विंध्य की चारों सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं, लेकिन सतना संसदीय सीट से लगातार पांच बार के सांसद गणेश सिंह का दावा केन्द्रीय मंत्रिमंडल के लिए सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, जातीय समीकरण और दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव के आधार पर होगा। यह सब सतना सांसद गणेश सिंह को विंध्य के अन्य सांसदों से आगे रख रहा है। सांसद गणेश सिंह सतना संसदीय सीट का लगातार पांचवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विंध्य में चार लोकसभा, सभी में भाजपा का कब्जा
यहां उल्लेखनीय है कि विंध्य में चार लोकसभा सीटें हैं और मौजूदा समय पर चारों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। 2009 के बाद से लगातार तीसरी बार है,जब विंध्य की चारों सीटों में भाजपा के सांसद हैं। पिछले तीन बार के लोकसभा चुनावों में विंध्य पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा है। ऐसे में विंध्यवासियों को उम्मीद है कि शायद इस बार केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल के समय यहां के किसी सांसद को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा। सतना और शहडोल के बाद यदि बात रीवा संसदीय सीट की करें तो यहां जनार्दन मिश्रा लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं, वैसे रीवा लोकसभा सीट को भाजपा 5 बार जीत चुकी है। यही हाल सीधी संसदीय सीट का है। यहां भाजपा लगातार सातवीं बार चुनाव जीती है। हालांकि वर्तमान सांसद डा.राजेश मिश्रा पहली बार निर्वाचित हुए हैं। वैसे सीधी संसदीय सीट भाजपा अब तक 8 बार जीत चुकी है।
35 साल पहले सतना को मिली थी जगह, कांग्रेस ने दिया था मौका
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में सतना या विंध्य के प्रतिनिधित्व की बात की जाए तो आज से लगभग 35 साल पहले कुंवर अर्जुन सिंह, पीवी नरसिंहाराव की सरकार में जून 1991 में केन्द्रीय में मानव संसाधन विकास मंत्री बने थे। श्री सिंह को यह मौका 1991 से 1996 तक सतना लोकसभा सीट से सांसद रहते मिला था। इसके बाद कुंवर अर्जुन सिंह राज्यसभा सांसद रहते डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में भी 22 मई 2004 से 22 मई 2009 तक मानव संसाधन विकास मंत्री रहे।
शहडोल : एसटी और महिला कोटा होगा पूरा
सतना सांसद गणेश सिंह के बाद मोदी मंत्रिमंडल में जगह के लिए यदि विंध्य के किसी और सांसद का सबसे मजबूत दावा नजर आ रहा है तो वह है एसटी के लिए आरक्षित शहडोल संसदीय सीट की दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुई हिमान्द्री सिंह का है। हिमांद्री सिंह इसलिए मंत्रिमंडल में जगह पाने की सांसद गणेश सिंह के बाद मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं कि इनके जरिए महिला और एसटी वोटरों को भाजपा साधने का प्रयास कर सकती है। जहां तक शहडोल संसदीय सीट में भाजपा के प्रदर्शन की बात है तो यह सीट भाजपा अभी तक आठ बार जीत चुकी है। हिमांद्री सिंह यहां से लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। इतना ही नहीं शहडोल में एक उपचुनाव समेत लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय मिली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।