सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला चिकित्सालय पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में कई महत्वपूर्ण विभागों के दर्जनों पद रिक्त हैं। वहीं वर्तमान में अग्रिम पढाई के लिए नर्सिंग स्टाफ भी कुछ सालों के लिए छुट्टियां ले रहा है हालत यह है कि 1500 मरीज वाले ओवरलोड अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं में कमी आ रही है। जिला अस्पताल के मानव संसाधन (एचआर) विवरण के अनुसार विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों के कई पद खाली पड़े हैं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के सभी 5 पद रिक्त हैं, जबकि रेडियोलॉजिस्ट के तीनों पद खाली हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के 7 पदों में केवल 3 चिकित्सक कार्यरत हैं और 4 पद खाली हैं। चिकित्सा अधिकारियों के 27 स्वीकृत पदों में 12 पद रिक्त हैं। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के 30 से अधिक चिकित्सकों की सेवाएं अनुबंध के माध्यम से ली जा रही हैं। इनमें से बड़ी संख्या में चिकित्सक वर्तमान में समर वैकेशन पर हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं मुख्य रूप से उपलब्ध चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और पैथोलॉजी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में गंभीर कमी बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति नहीं होने पर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इधर 50 चिकित्सक दे रहे नि:शुल्क सेवा
मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र की पहल आज एक उल्लेखनीय मुकाम पर पहुंच गई है। केंद्र के संस्थापक महंत स्वामी खिम्यादास ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उनके मन में समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विचार आया था। इसी संकल्प के साथ आश्रम परिसर में संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई, जहां मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। बीते 15 वर्षों में स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 50 चिकित्सक जुड़कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान 1 लाख 70 हजार से अधिक मरीजों ने यहां उपचार प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लिया है। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। केंद्र की विशेषता यह है कि यहां मरीजों का उपचार एलोपैथी के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से भी किया जाता है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बिना किसी शुल्क के चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
ये चिकित्सक दे रहे सेवाएं
आश्रम में डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. एस सी खरे, डॉ. सुधा खरे, डा.ॅ एम एस श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कारखुर, डॉ. वी के गांधी, डॉ. संदीप दुवेदी, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. रोहित मित्तल, डॉ. माणिकचंद गुप्ता, डॉ. हरि अग्रवाल, डॉ. सुदीप अग्रवाल, डॉ. मुदित जैन, डॉ. नीरज पाण्डे, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ. एकता वाधवानीं, डॉ. वाय एस परिहार, डॉ. एम एम पाण्डे, डॉ. माया पाण्डे, डॉ. रजनीश जयसवाल, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. विकास वाधवानी, डॉ. नारायण त्रिपाठी, डॉ. पूजा डुलानी, डॉ. अश्विन जैन, डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ. प्रमोद पाठक, डॉ. आलोक जैन, डॉ. सुमन जैन, डॉ. आर एस गुप्ता, डॉ. संकलप जैन, डॉ. प्रदीप्ति जैन, डॉ. जसपाल बीना नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज को दी 13 देह, मिला गॉड ऑफ ऑनर
महंत स्वामी खिम्यादास जी ने आश्रम के माध्यम से अभी तक मेडिकल कॉलेज रीवा एवं सतना को 13 देह दी गई है। स्वामी जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर 13 वर्षों में 157 लोगों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प पत्र भर चुके हैं। स्वामी जी बताते हैं कि जब नि:शुल्क मैडिकल कैंप शुरू किया गया था तब मन में नेत्रहीनों के लिए नेत्रदान एवं विद्यार्थियों के सीखने के लिए देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का ख्याल आया था। शासन द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात 3 देह मेडिकल कालेज को सौंपी गई, जिसमें 2 महिलाओं एवं एक पुरुष का शरीर शामिल है। जिनको गॉड ऑफ ऑनर दिया गया था। सतना जिले से मध्य प्रदेश का पहला मामला है।
ये है स्थिति
विशेषज्ञ स्वीकृत पद रिक्त
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ 05 05
रेडियोलॉजिस्ट 03 03
शिशु रोग विशेषज्ञ 07 04
चिकित्सा अधिकारी 27 12
दंत रोग विशेषज्ञ 02 02
ईएनटी विशेषज्ञ 02 02
पैथोलॉजिस्ट 03 02

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।