अगर लोगों सब्जी खरीदते समय यह सोचकर रुक जाते हैं कि कहीं इसमें मिलावट या रसायन तो नहीं, ये सेहत को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगी तो यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, मिलावटी सब्जी में कई तरह के रसायन होते हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।

सरकारी बाजार लगता है, जहां से आर्गेनिक सब्जियां खरीद सकते हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
अगर लोगों सब्जी खरीदते समय यह सोचकर रुक जाते हैं कि कहीं इसमें मिलावट या रसायन तो नहीं, ये सेहत को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगी तो यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, मिलावटी सब्जी में कई तरह के रसायन होते हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो समस्या के समाधान के लिए राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट के पास राग भोपाली मैदान में हर शनिवार दोपहर 3 से 8 बजे तक प्राकृतिक खेती का सरकारी बाजार लगता है, जहां से आर्गेनिक सब्जियां खरीद सकते हैं।
ताजी आर्गेनिक सब्जियां-फल
यहां करीब 40 से 50 किसान अपने खेतों से उसी दिन तोड़ी गई सब्जी, फल, शहद और अनाज लेकर सीधे बिक्री के लिए पहुंचते हैं। अभी इस बाजार में खरीदारी के लिए अरेरा कॉलोनी, चार इमली, 10 नंबर मार्केट और आसपास के 6-7 सौ लोग पहुंच पा रहे हैं।
प्रशासन की अच्छी पहल
सब्जी विक्रेताओं को उम्मीद है कि जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलेगी, दूसरे इलाकों से भी खरीदार बढ़ेंगे। यह पहल जिला प्रशासन, जिला पंचायत और कृषि व उद्यानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। मकसद साफ है- लोगों की सेहत का ख्याल रखना और किसानों को मेहनत का सही दाम देना।
फंदा-बैरसिया में प्राकृतिक खेती
कृषि विभाग के अनुसार यह बाजार नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फॉर्मिंग के तहत शुरू किया गया है। फंदा ब्लॉक और बैरसिया में 10-10 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर में 125 किसान जुड़े हैं।1250 किसान शामिल हैं। किसानों को एक एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती, प्रशिक्षण और गाजियाबाद स्थित नेशनल काउंसिल फॉर आॅर्गेनिक फॉर्मिंग से प्रमाणन के बाद ही बिक्री की अनुमति दी जाती है।
बाजार में प्रमाणित उत्पादक स्टॉल
बाजार में किसान बिना रासायनिक खाद-कीटनाशक उगाई सब्जी, फल, शहद और गुड़ खेत से सुबह तोड़कर दोपहर तक बाजार लाते हैं, इसलिए उपज ताजी रहती है। वहीं, रबी सीजन में प्राकृतिक तरीके से गेहूं, चना और हरी सब्जियों की पैदावार हो रही है। बाजार में किसान उत्पादक समूह से जुड़े किसान और प्रमाणित उत्पादक स्टॉल लगा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।