सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में मोरवा से चितरंगी जा रही यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
मोरवा से चितरंगी जा रही यात्री बस जायसवाल ट्रेवल्स और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनिया गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस व ट्रक के दोनों चालक समेत बस में सवार ज्योति यादव पिता रामललन यादव उम्र 14 वर्ष, मुकेश केवट पिता विशेषर केवट सहित अन्य दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां एवं चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।
तेज रफ्तार की वजह से हुई दुर्घटना
बताया गया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के चलते हुई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बस भी तेज र तार में थी लेकिन ट्रक चालक भी तेज था। जिससे सामने से टक्कर होने पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।