सिंगरौली जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात को गर्भ में ही कई जगह कट लग गया। नवजात को मृत हालत में बाहर निकाला गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर जल्दबाजी और लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सिविल सर्जन ने इसे गर्भ में ही नवजात की मौत बताया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में मंगलवार को प्रसूता का ऑपरेशन के दौरान गर्भ में नवजात कई जगह कट गया। इसके बाद उसे मृत हालत में चिकित्सकों ने बाहर निकाला। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने जल्दबाजी में ऑपरेशन किया है। जिससे नवजात को कई स्थानों पर उपकरण से कटने का निशान बने हैं। ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकालकर चिकित्सकों ने नवजात को मृत बताया। जानकारी के अनुसार देवसर कुल्हाडांड़ निवासी अंजू प्रजापति पति श्यामलाल प्रजापति को बीते सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन उसे देवसर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां प्रसूता को भर्ती कराया गया। मगर उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने प्रसूता के परिजनों को बताया कि गर्भ में बच्चा तिरछा हो गया है उसे ऑपरेशन करके बाहर निकालना पड़ेगा। इसके बाद प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान गर्भ में नवजात को कई जगह पर ऑपरेशन के उपकरण का निशान मिला। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कैसे ऑपरेशन किया गया है कि गर्भ में बच्चे को कई स्थानों पर कटने के निशान बन गए हैं। हालांकि इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत गर्भ में हो गई थी और वह तिरछा हो गया था। इसलिए प्रसूता को बचाने के लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।