सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ढोटी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बघेल पेट्रोल पंप के सामने हुआए जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान आठ वर्षीय आयुषी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही विंध्यनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी बीच सड़क हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार बच्ची को टक्कर मारती नजर आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
अवैध रेत परिवहन करते बिना नंबर का हाइवा वाहन जब्त
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम भकुआर में कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच के दौरान ग्राम भकुआर में एक बिना नंबर के हाइवा वाहन को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। मौके पर उक्त हाइवा वाहन फंसा हुआ था, जिसे निकलवाने के उपरांत वाहन को जप्त कर लिया गया। जप्त हाइवा वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना नवानगर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह