करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कहने को सतना शहर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। करोड़ो रुपए का फंड मिल चुका है। फंड में मिले कई करोड़ खर्च हो चुके, बावजूद इसके शहर की सड़कें चलने लायक नहीं हैं। शहर की प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कें गडढों से भरी पड़ी हैं। स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए रोजाना सड़कों को खोदा जा रहा है। गडढे भराई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इन गडढे भरी सड़कों से न निजात मिल पा रही और न ही जाम से। जाम का दंश शहरवासी भोग रहे हैं। शहर के बीच से गुजरने वाली रीवा रोड पर जाम की वजह से वाहन हांफने लगते हैं। हालात यह है कि दोपहर 11 बजे से रात 8 बजे तक रीवा रोड पर वाहनों का निकलना जहां मुश्किल हो जाता है वहीं पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी नहीं मिल पाती।
रीवा रोड पर दोनों तरफ कई कामर्शियल काम्पलेक्स हैं जिनमें बड़े -बड़े ब्रांड के शोरूम खुल े हुए हैं लेकिन इस रोड में दोपहर 11 बजते ही वाहनों का लोड इस कदर बढता है कि सेमरिया चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा और ओवर ब्रिज होते हुए सिविल लाइन पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है। हालांकि रीवा रोड में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। जाम लगने वाले प्रमुख जगहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती तय की गई है।
ट्रैफिक समस्या अकेले यातायात पुलिस के द्वारा हल नहीं हो सकती इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त प्रयास किए जाने की जरूरत है। बैठक में इन सभी विभागों के प्रमुखों के द्वारा समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त- दुुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। बैठक के बाद यह दावे भुला दिए जाते हैं।
अगर रीवा रोड पर कामर्शिलय काम्पलेक्सों में बेसमेंट पार्किंग शुरू हो जाए तो टैÑफिक का लोड कम हो सकता है लेकिन जिला प्रशासन से अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बड़े-बड़े दावे के बाद भी बेसमेंट पार्किंग शहर में कहीं भी शुरू नही हो पाई। आज भी बेसमेंट पार्किँग का उपयोग कामर्शियल किया जा रहा है। यहां वाहन की जगह व्यवसाय को प्राथमिकता दी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।
राजधानी के रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। जज के अवकाश पर होने के कारण कोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी।
मध्यप्रदेश में इस महीने दो बड़ी राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ठीक पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं।