कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL 10+2) टियर-1 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 12 नवंबर, 2025 से कंप्यूटर मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार 22 से 28 अक्टूबर के बीच SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी सहूलियत के अनुसार एग्जाम सिटी, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं। कुल 3131 पदों पर भर्ती होगी।

नई दिल्ली. स्टार समाचार एज्युकेशन डेस्क.
एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ी घोषणा की है। आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा 2025 के लिए तिथियों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम और एग्जाम सिटी (परीक्षा शहर) चयन करने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश देख सकते हैं।
परीक्षा की शुरुआत की तारीख
एसएससी सीएचएसएल 2025 की टियर-1 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 12 नवंबर, 2025 से कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी सुविधानुसार एग्जाम सिटी, परीक्षा की तिथि और समय का चयन करना होगा।
एग्जाम सिटी चयन की अंतिम तिथि
एग्जाम सिटी, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट के चयन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 22 अक्टूबर, 2025 से सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास 22 से 28 अक्टूबर तक लॉगिन करके अपनी सहूलियत के अनुसार तीन शहरों, परीक्षा की तिथि और समय को दर्ज करने का मौका होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
भर्ती विवरण
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 30.69 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
टियर-1 परीक्षा पैटर्न
12 नवंबर, 2025 से शुरू होने वाली टियर-1 परीक्षा में उम्मीदवारों से चार विषयों - अंग्रेजी, सामान्य बुद्धि (जनरल इंटेलिजेंस), मात्रात्मक योग्यता (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड), और सामान्य जागरूकता (जनरल अवेयरनेस) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्नों की संख्या: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
कुल अंक: 200 अंक
परीक्षा की अवधि: एक घंटा
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई (1/4) अंक काटे जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।