सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार के साथ पत्रकारिता के 16 वर्ष का सफर तय कर स्टार समाचार ने न केवल जनमानस का विश्वास अर्जित किया बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी को भी सार्थक रूप से निभाया है। सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ लगातार प्रकाशित हो रहे स्टार समाचार के सत्रहवें वर्ष में प्रवेश के मौके पर गुरूवार को कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया।
जनसेवा के जिस उद्देश्य को लेकर आज से 16 साल पहले स्टार समाचार पत्र लोगों के बीच आया था वह उद्देश्य आज भी कायम है। किसी अखबार की सफलता उसके प्रसार से ज्यादा लोगों के भरोसे पर निर्भर करती है। स्टार समाचार आज लोगों के भरोसे पर खरा उतर रहा है। यह बात स्टार ग्रुप के डायरेक्टर दुष्यन्त सिंह ने कही। उन्होंने यह बात स्टार समाचार पत्र के प्रकाशन के 16 वर्ष पूर्ण होने और 17वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने सम्पादकीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्टार समाचार की यह प्रकाशन यात्रा कर्मचारियों की अथक मेहनत व परिश्रम का परिणाम है। इस दौरान उन्होंने कोविड काल की विषम परिस्थितियो को याद करते हुए कहा कि उस दौर में जिस प्रकार से सबने मिलकर काम किया वह सराहनीय है। अब जरूरत नए उत्साह के साथ कदम को आगे बढ़ाने की है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्टार आॅटो मोबाइल्स ग्रुप के सीईओ सुधांशु तलवार, महिन्द्रा के सीसीएम अभिषेक नायर, मनोज सिंह, एचआर मनोज शुक्ला, अनंत सेवड़े, अश्वनी शर्मा, सिराज नवाज खान, असरफ अली बाबा, धीरेन्द्र सिंह राठौर, अमित सेंगर, सुधीर यादव, राजेश त्रिपाठी, रमन सोनी, मिथलेश त्रिपाठी, सतीश गर्ग, ब्रजेश पाण्डेय, सुनील द्विवेदी, अनिल तिवारी अन्नी, करण उपाध्याय, योगेश पटेल, श्रीकांत गुप्ता, रामनरेश वर्मा, पवन गौतम, दिनेश शर्मा, पवन श्रीवास्तव, विक्रम विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह, इंद्रजीत सेन, राजकुमार कुशवाहा, राजेन्द्र खरे, उमेश सेन आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों से कटवाया केक
इस दौरान स्टार ग्रुप के डायरेक्टर दुष्यन्त सिंह ने समाचार पत्र के साथ पहले दिन से जुड़े कर्मचारियों से केक कटवाया और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि स्टार समाचार की इन 16 वर्षों की यात्रा में ऐसे ही कर्मचारियों का अहम योगदान है जो प्रकाशन के पहले से ही समाचार पत्र के साथ हैं और उनका साथ आज भी कायम है।
लोगों को स्टार पर भरोसा
स्टार ग्रुप के डायरेक्टर रेवत सिंह ने इस मौके पर कहा कि जब समाचार पत्र की नींव रखी गई थी, उसी समय से यह तय था कि समाचार पत्र का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की आवाज को बुलंद करना है और अपने इस उद्देश्य पर स्टार समाचार पत्र आज भी कायम है। यही वजह है कि 16 साल का सफर तय हो गया और लोगों का आज भी स्टार समाचार पत्र पर भरोसा कायम है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।