जंतर-मंतर मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 15 सितंबर को सुनाएगा फैसला, जानिए पूरा मामला।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट इस मामले में मंगलवार (15 सितंबर) को अपना अहम आदेश सुनाएगा। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।
यह पूरा मामला राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और मारपीट से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान उपजे विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर से दबोच लिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में जेल की सलाखों के पीछे हैं और उनकी कानूनी टीम लगातार जमानत पाने की कोशिश कर रही है।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने दिल्ली पुलिस से तीखा सवाल किया कि क्या घटना के वक्त स्वतंत्र भारद्वाज ने किसी भी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था?
इस सवाल के जवाब में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जब इस मामले में पहली बार शिकायत दर्ज कराई गई थी, तब शुरुआती शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का कोई जिक्र नहीं था। हालांकि, बाद में जब दोबारा बयान दर्ज कराया गया, तब जातिसूचक शब्दों का उल्लेख किया गया, जिसके आधार पर इस मामले में SC/ST एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह