सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के बरिगमा गांव में अवैध संबंधों के शक और वैवाहिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चार वर्षों से चल रहे विवाद ने गुरुवार रात खौफनाक रूप लिया। आरोपी हिरासत में है, पुलिस जांच जारी है।
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में युवक गुड्डा मवासी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रामनरेश अब भी फरार है। हत्या की वजह साली से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।














