सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में युवक गुड्डा मवासी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रामनरेश अब भी फरार है। हत्या की वजह साली से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चाकू मारकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मझगवां थानान्तर्गत देवलहा निवासी गुडडा मवासी पिता समलिया मवासी 35 वर्ष मंगलवार की रात घर पर था। साली के पति के बुलावे पर वह घर से निकला। साली के पति रामनरेश के साथ गुडडा भटिया तरफ चला गया। रामनरेश के साथ दो और युवक साथ में थे, भटिया हार की तरफ ले जाने के बाद रामनरेश के साथियों ने गुडडा के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन, पेट, सीने, प्राइवेट पार्ट में चाकू लगने से गुडडा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर आए। गुडडा को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक गुडडा की पत्नी पूनम मवासी की शिकायत पर रामनरेश व दो अन्य के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिंड्रा बांध तालाब की मेड़ के पास घेराबंदी कर बाइक से जा रहे आरोपी कंस कुमार मवासी पिता भाईलाल मवासी और शिव शंकर मवासी पिता जुगला मवासी दोनों निवासी मडुलिहाई थाना बरौंधा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने फरार चल रहे रामनरेश के साथ मिलकर गुडडा की चाकू मारकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एसआई केपी वर्मा, नेहा ठाकुर, एएसआई जय सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला, दयाराम बैगा, धीरेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रविकांत यादव, दिनेश परस्ते, सूर्यदेव, आरक्षक चालक राहुल द्विवेदी, महिला आरक्षक रमा सिंह शामिल रहीं।
साली से मोहब्बत बनी कत्ल की वजह
मृतक गुडडा और फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामनरेश मवासी का विवाह एक ही घर में हुआ है। दोनों रिश्ते में सादूभाई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार आरोपी रामनरेश के नाजायज रिश्ते अपनी सगी छोटी साली से हैं। यह जानकारी लगने के बाद गुड्डा के द्वारा इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा था। गुड्डा के द्वारा विरोध किए जाने पर रामनरेश ने उसे कई बार धमकाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी रामनरेश ने अपनी सगी छोटी साली से बातचीत करता देख अपने ही भतीजे की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी थी। अनैतिक संबंध का विरोध करने के कारण रामनरेश ने रिश्ते के साढूभाई गुड्डा को जान से मारने का प्लान बनाया। आरोपी कंस कुमार फरार चल रहे रामनरेश का रिश्ते में बहनोई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।